कोलकाता | पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता और दम दम के स्थानीय लोगों ने 10000 पोस्टकार्ड पर वंदे मातरम, जय हिंद और जय बंगला लिखने के बाद उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। दक्षिण दम दम नगर पालिका के चेयरमैन डी बनर्जी ने इसपर कहा कि हम उन्हें यह बताना चाहते हैं कि लोगों के मन में क्या है? हम उनकी गाड़ी के पास जाकर चिल्लाना नहीं चाहते है।
Related Stories
आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने हाल ही में उस समय अपना अपना आपा खो बैठी थी जब बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपारा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाये जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं।
नाराज बनर्जी अपनी कार से बाहर आईं और उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारियों से इन पुरूषों के नाम लिखने को कहा। उन्हें यह कहते हुए सुना गया, 'आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप अन्य राज्यों से आएंगे, यहां रहें और हमारे साथ दुर्व्यवहार करें। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे अपमानित करने की? आप सभी के नामों और विवरणों को लिख लिया जायेगा।'
मुख्यमंत्री के अपनी कार में वापस जाने के बाद उन लोगों ने फिर से जय श्री राम के नारे लगाये जिस वजह से उन्हें फिर से एक बार अपने वाहन से उतरना पड़ा। इसके बाद नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आये और उन्हें अपशब्द कहने लगे। उन्होंने पूछा, 'क्या यही लोकतंत्र है?'