1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात में कांग्रेस के दो और विधायक BJP में हुए शामिल

गुजरात में कांग्रेस के दो और विधायक BJP में हुए शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2017 10:08 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 10:08 pm IST

गुजरात में कांग्रेस के दो पूर्व विधायक आज सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इन दोनों ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया था।

bjp- India TV Hindi
bjp

अहमदाबाद: गुजरात में कांग्रेस के दो पूर्व विधायक आज सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इन दोनों ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया था।

खेड़ा जिले के थसरा से विधायक रहे रामसिंह परमार और महीसागर जिले में बालासिनोर से विधायक रहे मानसिंह चौहान खेड़ा जिले के डाकोर शहर में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

दोनों पूर्व विधायक और उनके समर्थक मुख्यमंत्री विजय रुपानी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वघानी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

गत एक सप्ताह में 5 पूर्व कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के तीन पूर्व विधायक आठ अगस्त को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे।

वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला के विश्वासपात्र माने जाने वाले कुल 13 कांग्रेस विधायकों ने 8 अगस्त के चुनाव के मद्देनजर या उसके बाद पार्टी छोड़ दी थी जिसमें वाघेला खुद भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत