1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पार्टी सांसद से बोले उद्धव- राम मंदिर बनाओ और उसका श्रेय लो

पार्टी सांसद से बोले उद्धव- राम मंदिर बनाओ और उसका श्रेय लो

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2016 07:09 am IST,  Updated : Dec 24, 2016 07:09 am IST

उद्धव ठाकरे ने कहा, भूल जाओ कि लोग क्या कहेंगे या करेंगे। किसी और को ही राम मंदिर स्टेशन का श्रेय ले लेने दो। कोई भी इस नाम का श्रेय ले सकता है, लेकिन राम मंदिर बनाने का श्रेय लीजिये और मैं आपकी सराहना करता हूं।

uddhav thackeray encourages party members to take credit...- India TV Hindi
uddhav thackeray encourages party members to take credit for ram mandir

मुंबई: उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर नये राम मंदिर स्टेशन का श्रेय लेने के लिए भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी की जंग के एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज पार्टी सांसद गजानन कीर्तिकर को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रेरित किया।

ठाकरे ने कहा, भूल जाओ कि लोग क्या कहेंगे या करेंगे। किसी और को ही राम मंदिर स्टेशन का श्रेय ले लेने दो। कोई भी इस नाम का श्रेय ले सकता है, लेकिन राम मंदिर बनाने का श्रेय लीजिये और मैं आपकी सराहना करता हूं।

उद्धव ने उपनगर अंधेरी में कहा कि शिवसेना चुनाव में फिर से मुंबई के नगर निकाय का नियंत्रण हासिल कर लेगी। ये चुनाव अगले साल की शुरआत में होने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत