मुंबई: शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी। वहीं, कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता नाना पटोले को विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है, और वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दे कि विधानसभा का 2 दिवसीय सत्र आज से शुरू हो रहा है। आज सदन में नए मंत्रियों के परिचय के बाद विश्वास मत हासिल किया जाएगा। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। आइए, जानते हैं विश्वासमत से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के बारे में:
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Maharashtra Floor Test LIVE Updates: फ्लोर टेस्ट में पास हुए उद्धव ठाकरे, 169 विधायकों ने किया समर्थन, BJP ने किया वॉकआउट
Maharashtra Floor Test LIVE Updates: फ्लोर टेस्ट में पास हुए उद्धव ठाकरे, 169 विधायकों ने किया समर्थन, BJP ने किया वॉकआउट
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी।
Maharashtra Floor Test LIVE Updates
-
2:55 PM (IST) Nov 30, 2019
उद्धव ठाकरे को 169 विधायकों का समर्थन मिला है। शिवसेना दावा करती थी कि उसके पास 170 विधायकों का समर्थन है।
-
2:50 PM (IST) Nov 30, 2019
प्लोर टेस्ट में उद्धव ठाकरे पास हो गए हैं। ठाकरे को विधानसभा में विश्वास मत हासिल हो गया है।
-
2:47 PM (IST) Nov 30, 2019
देवेंद्र फडणवीस ने सदन की आज की कार्यवाही को निरस्त करने के लिए राज्यपाल से मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में राज्यपाल को पत्र भी देने वाले हैं।
-
2:46 PM (IST) Nov 30, 2019
देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि "नियमों का उल्लंघन किया गया। ठाकरे की शपथ संविधान के अनुसार नहीं हुई। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी संविधान के हिसाब से नहीं की गई। इसीलिए हमने सदन से वॉकआउट कर दिया।"
-
2:38 PM (IST) Nov 30, 2019
भाजपा विधायक सदन के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।
-
2:37 PM (IST) Nov 30, 2019
भाजपा ने विधानसभा से वॉक आउट कर दिया है। विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार का फ्लोर टेस्ट हो रहा है और विधानसभा के बाहर देवेंद्र फडणवीस मीडिया से बात कर रहे हैं।
-
2:35 PM (IST) Nov 30, 2019
विधानसभा सदस्यों की गिनती हो रही है।
-
2:34 PM (IST) Nov 30, 2019
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।
-
2:33 PM (IST) Nov 30, 2019
विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने विश्वास प्रस्ताव रखा।
-
2:29 PM (IST) Nov 30, 2019
प्रोटेम स्पीकर, बीजेपी के आरोपों का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'मुझे राज्यपाल ने नियुक्त किया है।'
-
2:29 PM (IST) Nov 30, 2019
प्रोटेम स्पीकर के यह कहने पर कि आप ऐसा मुद्दा (उद्धव सरकार का शपथ ग्रहण) उठा रहे हैं जो सदन के बाहर हुआ, देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'अगर मुझे संविधान पर बोलने की अनुमति नहीं है, तो मुझे सदन में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।'
-
2:28 PM (IST) Nov 30, 2019
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गलत तरीके से परिचय कराया गया। प्रोटेम स्पीकर पर भी उन्होंने सवाल उठाया।
-
2:25 PM (IST) Nov 30, 2019
विधानसभा में विपक्ष (भाजपा) "दादागिरी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी" के नारे लगा रहा है।
-
2:25 PM (IST) Nov 30, 2019
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "क्या हमें संविधान की बात करने का हक नहीं है? गलत तरीके से प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हुई। शपथ में भी नियमों का उल्लंघन हुआ। उद्धव ठाकरे की शपथ को खारिज किया जाए।"
-
2:14 PM (IST) Nov 30, 2019
विधानसभा में विपक्ष (भाजपा) हंगामा कर रहा है।
-
2:10 PM (IST) Nov 30, 2019
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "अधिवेशन की शुरुआत 'वंदे मातरम्' से होनी चाहिए थी।"
-
2:09 PM (IST) Nov 30, 2019
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "हमें रात में एक बजे क्यों बताया गया कि आज बहुमत साबित करना है। ताकी हमारे विधायक सदन में न पहुंच सकें।"
-
2:04 PM (IST) Nov 30, 2019
विधानसभा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि "फ्लोर टेस्ट नियमों के खिलाफ हो रहा है। शपथ में भी नियमों का उल्लंघन हुआ।"
-
2:02 PM (IST) Nov 30, 2019
प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही करा रहे हैं।
-
12:50 PM (IST) Nov 30, 2019
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने 'महा विकास आघाड़ी' को वोट करने के लिए व्हिप जारी किया। मुख्य उद्धव ठाकरे भी विधानभवन पहुंच चुके हैं।
-
12:48 PM (IST) Nov 30, 2019
सुप्रिया सुले से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी असेंबली पहुंचे।
-
12:47 PM (IST) Nov 30, 2019
'महा विकास आघाड़ी' गठबंधन की सरकार के फ्लोर टेस्ट के पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले महाराष्ट्र असेंबली पहुंचीं।
-
12:44 PM (IST) Nov 30, 2019
माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की सरकार आज आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी, क्योंकि तीनों दलों के कुछ छोटे दलों और निर्दलियों का समर्थन भी हासिल है।
-
12:44 PM (IST) Nov 30, 2019
एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने बीजेपी के कालिदास कोलंबकर की जगह ली जिन्हें विधायकों को शपथ दिलाने के दौरान पूर्व में अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
-
12:44 PM (IST) Nov 30, 2019
प्रदेश में 21 अक्टूबर को हुए चुनावों में बीजेपी 105 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी थी। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती थीं।
-
12:44 PM (IST) Nov 30, 2019
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिये 3 दिसंबर तक का वक्त दिया था। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन ने 162 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।
-
12:44 PM (IST) Nov 30, 2019
रविवार को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। नए विधानसभा अध्यक्ष इसके बाद विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।