1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP सांसदों को PM मोदी की कड़ी फटकार, कहा सेंट्रल हॉल नहीं सदन में रहें मौजूद

BJP सांसदों को PM मोदी की कड़ी फटकार, कहा सेंट्रल हॉल नहीं सदन में रहें मौजूद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 21, 2017 12:33 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 03:26 pm IST

नई दिल्‍ली: भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में पीएम मोदी ने आज भाजपा के सांसदों को कड़ी पटकार लगाते हुए कहा है कि सेंट्रल हॉल में नहीं संसद में मौजूदगी दर्ज कराएं। मैं आपकी जगह

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्‍ली: भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में पीएम मोदी ने आज भाजपा के सांसदों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि सेंट्रल हॉल में नहीं संसद में मौजूदगी दर्ज कराएं। मैं आपकी जगह जाकर आपकी उपस्थिति के लिए हस्‍ताक्षर नहीं कर सकता। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्‍या में सांसदों की अनुपस्थिति के चलते संसद का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है इसलिए पीएम मोदी ने भाजपा के सांसदों को कड़ी पटकार लगाई है।

पीएम मोदी ने कटाक्ष करते हुए यहां तक कहा कि एक समय संघ के एक बड़ें नेता ने कहा था कि हमारे प्रचारक इतने व्‍यस्‍त हो गए है कि संघ की शाखा में नहीं आ पा रहे हैं। पीएम ने इस उदाहारण को बताने के साथ कहा ऐसा लगता है कि हमारे सांसद भी इतने व्‍यस्‍त हो गए है कि वे संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।

 
मैं आपके लिए सब कुछ कर सकता हूं लेकिन हाथ से हस्‍ताक्षर नहीं कर सकता
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपके लिए सब कुछ कर सकता हूं लेकिन अपने हाथ से हस्‍ताक्षर नहीं कर सकता,जनता ने आपको काम करने के लिए संसद भेजा है।
 
गौरतलब है कि संसद और राज्‍यसभा में सांसदों के अनुपस्थित रहने से कोरम पूरा ना होने कि शिकायतें सामने आ रही थी जिसके बाद पीएम मोदी ने आज भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में सांसदों से बात करते हुए यह बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत