1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश की इस बड़ी योजना से समाजवादी पार्टी को मिल सकता है चुनाव में फायदा

अखिलेश की इस बड़ी योजना से समाजवादी पार्टी को मिल सकता है चुनाव में फायदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 04:44 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की समाजवादी स्मार्टफोन योजना का होने वाले चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सकता है। इस योजना के तहत स्मार्टफोन लेने की चाहत में 1 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की समाजवादी स्मार्टफोन योजना का होने वाले चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सकता है। इस योजना के तहत स्मार्टफोन लेने की चाहत में 1 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लोगों की ये चाहत वोट में तब्दील हो पाएगी या नहीं ये होने वाला चुनाव बताएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे के 18 साल या उससे अधिक उम्र के पात्र लोगों को मुफ्त समाजवादी स्मार्ट फोन देने का 14 सितंबर 2016 को ऐलान किया था। इसके लिए एक माह के अंदर ऑनलाइन पंजीयन की कार्रवाई शुरू हो गई थी। स्मार्ट फोन का वितरण वर्ष 2017 की दूसरी माही में पहले पंजीयन : पहले पाओ की व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा।

Also read:

फोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाला UP का नागरिक हो

फोन के लिये ऑनलाइन आवेदन करने वाले के लिए उत्तर प्रदेश का नागरिक होना जरूरी है और एक जनवरी 2017 को उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी सेवा में कार्य करने वाले व्यक्ति आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अगर आवेदक का अभिभावक भी सरकारी सेवा में कार्यरत है तो वह भी आवेदन नहीं कर सकेगा। इसी तरह अगर कोई आवेदक निजी क्षेत्र में कार्यरत है और परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम है, तभी आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन पंजीयन करते समय केवल हाईस्कूल प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के समय और कोई कागजात नहीं देने पड़ेंगे।

समाजवादी स्मार्टफोन में क्या-क्या सुविधाएं होगी?

  • अखिलेश ने कहा कि समाजवादी स्मार्ट फोन के माध्यम से जनता एवं सरकार के बीच द्विमार्गी संचार सम्भव हो सकेगा।
  • इसके माध्यम से जहां राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से सम्बन्धित सूचनाएं एवं जानकारियों के साथ-साथ राज्य सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, वहीं सीधे जनता एवं लाभार्थियों से योजना के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण फीडबैक मिल सकेगा।
  • समाजवादी स्मार्ट फोन अत्याधुनिक तकनीक से युक्त अच्छी गुणवत्ता का ऐसा स्मार्ट फोन होगा, जिसमें स्मार्ट फोन के सभी फीचर्स होने के साथ-साथ विस्तृत एकल एप भी उपलब्ध होगा, जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं के ऑडियो, वीडियो एवं टेक्स्टचुअल सूचनाएं शामिल होंगी।
  • समाजवादी स्मार्ट फोन के एप में किसानों एवं ग्रामीणों के लिए अद्यतन तकनीक, कृषि उत्पादों के वर्तमान बाजार दर तथा अभिनव कार्य पति बेस्ट प्रैक्टिसेस के अलावा मौसम की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
  • इसी प्रकार दुग्ध उत्पादकों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, दूध संग्रह एवं परिवहन केन्द्र के साथ-साथ दुग्ध मूल्य तथा इस क्षेत्र में अपनायी जाने वाली बेहतर कार्यप्रणाली की जानकारी शामिल होगी।
  • इस स्मार्ट फोन में नौकरी के आवेदकों के लिए भी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके माध्यम से आवेदन की सुविधा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध नौकरियों की सूचनाएं भी मिल सकेंगी।
  • विद्यार्थियों के लिए पठनीय सामग्री, प्रवेश एवं परिणाम की घोषणा से सम्बन्धित सूचनाएं भी एप में मिल सकेंगी।
  • छोटे व्यवसायियों के लिए वित्तीय समावेशन से सम्बन्धित जानकारी के साथ-साथ ऐसे व्यापारियों के वास्ते सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी के अलावा फोन के माध्यम से ही आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत