1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी को प्रचंड बहुमत, बड़ा सवाल अब कौन होगा UP का अगला मुख्यमंत्री?

बीजेपी को प्रचंड बहुमत, बड़ा सवाल अब कौन होगा UP का अगला मुख्यमंत्री?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 02:49 pm IST

नई दिल्ली: अब जबकि साफ हो चुका है कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बीजेपी की होगी, तो ऐसे में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कयासबाजियां शुरू हो गई हैं। कुछ

Rajnath
Rajnath

राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आखिरी मुख्यमंत्री थे। साल 2002 में सत्ता गंवाने के बाद फिर पार्टी ने राज्य में कभी जीत का मुंह नहीं देखा था। फिलहाल गाजियाबाद से सांसद राजनाथ सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव में 120 रैलियों को संबोधित किया था। वो फिलहाल बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओं में गिने जाते हैं और दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। कई अहम ओहदों को संभालने का अनुभव और अगड़ी जातियों का समर्थन उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है। हालांकि ये देखना बाकी है कि क्या राजनाथ सिंह केंद्र से राज्य की सियासत में लौटना चाहेंगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत