1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती ने जारी की 100 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

मायावती ने जारी की 100 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 06, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 05:51 pm IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती काफी सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा की दूसरी लिस्ट

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती काफी सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा की दूसरी लिस्ट में 100 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें से 27 दलित उम्मीदवार हैं जबकि 22 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।

इससे एक दिन पहले मायावती ने पार्टी की पहली सूची जारी की थी। पहली लिस्ट में 36 मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह मिली थी जबकि 17 दलित उम्मीदवारों को टिकट दिया था। अभी तक जारी लिस्ट की बात करें तो समाजिक समीकरण का खास ख्याल रखा जा रहा है। अब तक के लिस्ट में मुस्लिम कैंडिडेट की संख्या अधिक है।

साथ ही सवर्णों को भी खेमे में जगह देने की कोशिश हो रही है। हालांकि यहां गौर करने वाली बात ये है कि बसपा दलित उम्मीद्वारों को कोई खास तवज्जो नहीं दे रहृी है। यूपी में 85 सीटें रिजर्व हैं, जबकि मायावती 87 सीटों पर दलित उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में हैं।

बिते मंगलवार को मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बसपा ने सभी 403 कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा 113 टिकट सवर्णों को दिया जिनमें 66 ब्राह्मण और 36 ठाकुर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत