1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमंचे पर डिस्को वाले विधायक ‘चैंपियन’ की BJP में वापसी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिया जा रहा एक और मौका

तमंचे पर डिस्को वाले विधायक ‘चैंपियन’ की BJP में वापसी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिया जा रहा एक और मौका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 01:11 pm IST

बीजेपी से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है।

Kunwar Pranav Champion- India TV Hindi
Kunwar Pranav Champion Image Source : SOCIAL MEDIA

हरिद्वार (उत्तराखंड): बीजेपी से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। आपको याद होगा पिछले साल हरिद्वार के खानपुर से एक विधायक का तमंचा लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था और अब एक बार फिर वह बीजेपी में वापसी कर सकते हैं। बीजेपी ने चैंपियन को पार्टी से निकालने का फैसला तब लिया था जब उनका शराब के नशे में धुत एक दो नहीं बल्कि 3-3 तमंचों के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो में चैंपियन शराब और कबाब के साथ हथियारों का ऐसा हिसाब किताब बताते हुए नजर आए थे कि बड़े-बड़े तीसमारखां भी ऐसा हिसाब किताब जानकर हैरान रह जाएं।

वीडियो में साफ दिख रहा था कि हथियारों की नुमाइश करते-करते प्रणव सिंह चैंपियन ने एक रिवॉल्वर मुंह में थाम ली और इसी अंदाज़ में वीडियो बनवाते रहे। इसके बाद नेताजी ने एक हाथ में एक साथ 3-3 रिवॉल्वर थाम ली और सीना ठोंक कर ऐलान कर दिया कि कोई ऐसा करके दिखाए तो हम उसे उस्ताद मानें।

अब सब कुछ भूल कर अब बीजेपी इस विधायक को फिर से पार्टी में लेने को तैयार हो गई है। उत्तराखंड बीजेपी की कोर कमेटी ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पार्टी में वापसी को लेकर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कई मुलाकातें हो चुकी हैं। इसके बाद ही तय हुआ है कि अब प्रणव सिंह चैंपियन की घर वापसी कर दी जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत