1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'फटी जींस' पर घिरे तीरथ सिंह रावत, महिला नेता बोलीं- CM साहब जब आपको देखा तो...

'फटी जींस' पर घिरे तीरथ सिंह रावत, महिला नेता बोलीं- CM साहब जब आपको देखा तो...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2021 10:46 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 10:46 am IST

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के पहनावे को लेकर जो बयान दिया है, उसपर अब विवाद बढ़ गया है।

'फटी जींस' पर घिरे तीरथ...- India TV Hindi
'फटी जींस' पर घिरे तीरथ सिंह रावत, महिला नेता बोलीं- CM साहब जब आपको देखा तो... Image Source : FACEBOOK- TIRATH SINGH RAWAT

नई दिल्ली: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के पहनावे को लेकर जो बयान दिया है, उसपर अब विवाद बढ़ गया है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों की प्रतिक्रियाओं का भी अंबार लग गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत को घेरा है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा, ''उत्तराखंड CM कहते हैं, जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो... एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?'' सीएम साहब जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है। उन्होंने आगे लिखा है, ''राज्य चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं।''

आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। उनका कल ही एक बयान सामने आया था जिसमें वह महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर टिप्पणी कर रहे थे और कह रहे थे कि ये कैसे संस्कार हैं।'' कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी तीरथ सिंह रावत के इस बयान की निंदा की है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ी थी। सीएम के बयान के विरोध में सोशल मीडिया पर एक नया हैशटेग चल रहा है #RippedJeansTwitter

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत