1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वाराणसी पहुंचे अरविंद केजरीवाल, BJP ने दिखाए काले झंडे

वाराणसी पहुंचे अरविंद केजरीवाल, BJP ने दिखाए काले झंडे

 Written By: IANS
 Published : Feb 22, 2016 04:47 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 04:49 pm IST

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोमवार को वाराणसी पहुंचे हैं। यहां सुंदरपुर में केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोमवार को वाराणसी पहुंचे हैं। यहां सुंदरपुर में केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाए।

इसी बीच, जौनपुर से आम आदमी पार्टी (AAP) के लगभग 100 समर्थक बाइक से हवाईअड्डे की ओर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर उनके बीच हल्की नोंकझोक हुई।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बाबतपुर हवाईअड्डे पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। केजरीवाल सड़क मार्ग से संत रविदास मंदिर जाएंगे। केजरीवाल यहां लगभग पांच घंटे रहेंगे।

संत रविदास मंदिर में दर्शन करने के बाद वह लोगों से भी मिलेंगे। वह नेवादा स्थित पार्टी कार्यालय जाएंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।