1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महागठबंधन की कोशिशें असफल साबित होंगी: वेंकैया नायडू

महागठबंधन की कोशिशें असफल साबित होंगी: वेंकैया नायडू

 Written By: IANS
 Published : Jun 07, 2017 04:01 pm IST,  Updated : Jun 07, 2017 04:02 pm IST

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दलों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ महा गठबंधन बनाने की कोशिश असफल साबित होगी। नायडू ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच किसी एक नेता को लेकर सर्वसम्मति नहीं है।

venkaiah naidu- India TV Hindi
venkaiah naidu

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दलों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिश असफल साबित होगी। नायडू ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच किसी एक नेता को लेकर सर्वसम्मति नहीं है।

नायडू ने यहां पत्रकारों से कहा, "जातिवादी और सांप्रदायिक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर गए हैं। इसीलिए वे मोदी के खिलाफ गलत सूचनाएं प्रसारित करने का अभियान चला रहे हैं।" उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की देश की जनता को केंद्र सरकार के खिलाफ 'गुमराह' करने की कोशिश 'असफल' होगी और उल्टे उन्हें ही नुकसान होगा।

महागठबंधन बनाने की कोशिशों में जुटे विपक्षी दलों का उपहास उड़ाते हुए नायडू ने कहा, "महागठबंधन या गठबंधन बनाने की ये सारी कोशिशें असफल साबित होंगी। कुछ भी नहीं होने जा रहा।"

भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की इससे पहले हुई कोशिशों का हवाला देते हुए नायडू ने कहा, "हम इससे पहले भी ऐसी कोशिशें देख चुके हैं। इसके पीछे न तो कोई सिद्धांत होता है, न न्यूनतम साझा कार्यक्रम और न ही नेतृत्व को लेकर सर्वसम्मति। एक राष्ट्रीय मोर्चा बनने के बजाय यह मात्र खयाली मोर्चा, संयुक्त मोर्चा के बजाय खंडित मोर्चा, तीसरा मोर्चा के बजाय सुदूर तीसरा मोर्चा साबित होता रहा है।"

नायडू ने कहा, "ऐसा ही होता रहा है। मुझे नहीं लगता कि इस बार भी महागठबंधन की यह कोशिश सफल होगी।" नायडू ने विपक्षी दलों को एकजुटता और ऐसा कर केरल और बंगाल में भाजपा को विस्तार का मौका देने के लिए शुभकामना भी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत