1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- चार साल पहले नजरें नहीं मिलाने वाले अब मिल रहे हैं गले

PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- चार साल पहले नजरें नहीं मिलाने वाले अब मिल रहे हैं गले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 06:55 pm IST

भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के विपक्षी दलों के प्रयासों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चार साल पहले जो एक दूसरे से नजरें नहीं मिलाते थे, अब एक दूसरे के गले मिल रहे हैं।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

दुर्गापुर: भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के विपक्षी दलों के प्रयासों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चार साल पहले जो एक दूसरे से नजरें नहीं मिलाते थे, अब एक दूसरे के गले मिल रहे हैं।

मोदी ने यहां भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये नेता एक दूसरे को जेल पहुंचाने के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा, ‘‘चिट फंड योजनाओं से लेकर रक्षा सौदों तक पैसा कमाने वाले चौकीदार को पसंद नहीं करते।’’ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की ब्रिगेड मैदान रैली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी वजह से कोलकाता में अलग अलग दलों के लोग जमा हुए और उन्होंने मोदी को सत्ता से हटाने की शपथ ली।

पिछले महीने ममता बनर्जी की इस रैली में करीब 20 विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया था। विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘‘उनकी तस्वीरें देखिए। कितने डरे हुए लगते हैं। किसी का बेटा, किसी का भतीजा तो कुछ लोग खुद गलत हैं, इसलिए कोलकाता में साथ जमा हुए।’’

उन्होंने परोक्ष रूप से गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आपके चौकीदार ने देश को भ्रष्टाचार और काले धन से मुक्त करने का बड़ा अभियान शुरू किया है। देश का सबसे शक्तिशाली और प्रसिद्ध परिवार भी कर चोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदालतों के चक्कर काट रहा है।’’ मोदी ने कहा कि कमीशन लेकर देश को लूटने वालों और विदेश भाग जाने वालों को अब उनकी करतूतों के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए वापस लाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत