1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ... तो क्या बदल जाएगा पश्चिम बंगाल का नाम?

... तो क्या बदल जाएगा पश्चिम बंगाल का नाम?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 02, 2016 08:18 pm IST,  Updated : Aug 02, 2016 08:18 pm IST

कोलकाता: गुडगांव के बाद अब जल्द ही पश्चिम बंगाल का नाम बदला जा सकता है। पश्चिम बंगाल को एक नए नाम 'बांग्ला' या 'बॉन्गो' से बोला जा सकता है। राज्य सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार

west bengal- India TV Hindi
west bengal

कोलकाता: गुडगांव के बाद अब जल्द ही पश्चिम बंगाल का नाम बदला जा सकता है। पश्चिम बंगाल को एक नए नाम 'बांग्ला' या 'बॉन्गो' से बोला जा सकता है। राज्य सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव पर मंजूरी दी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस प्रस्ताव पर विचार होने के बाद इसे केंद्र के पास भेजा जाएगा। साथ  ही विधानसभा में इसके लिए एक विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल का नाम बदले जाने के लिए लंबे से मांग चल रही थी, जिसपर मंगलवार को निर्णय लिया गया। यदि पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मंजूरी मिल जाती है तो इसके लिए संवैधानिक संशोधन की भी आवश्यकता पडेगी। अंग्रेजी में पश्चिम बंगाल को वेस्ट बंगाल कहा जाता  है जिस कारण से इसका नाम बदलकर बांग्ला या बॉन्गो करने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का नाम पहले ही बदला जा चुका है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत