1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. WB विधानसभा चुनाव: शुरूआती घंटों में 21.87% मतदान, वोटिंग जारी

WB विधानसभा चुनाव: शुरूआती घंटों में 21.87% मतदान, वोटिंग जारी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2016 07:33 am IST,  Updated : Apr 25, 2016 10:34 am IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए मतदान सुबह शुरू हो गया। इस चरण में हिंसा की कोई घटना न घटे, इसके लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।

voting begins in west bengal- India TV Hindi
voting begins in west bengal

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू होने के शुरूआती घंटों में 21.87% मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में हिंसा की कोई घटना न घटे, इसके लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव के तीसरे चरण में हिंसक घटनाओं की रपटें आने के बाद चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त किए हैं। तीसरे चरण में हुई हिंसक घटना में माकपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय सशस्त्र बलों सहित कुल मिलाकर 90,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

49 विधानसभा सीटें, एक करोड़ से अधिक मतदाता

उत्तरी 24 परगना, विधाननगर और हावड़ा जिले में सभी 49 सीटों के लिए कुल 1.08 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक करीब 12,500 मतदान केन्द्रों पर मतदान किया जाएगा। चौथे चरण के चुनावों में अमित मित्रा, पुर्णेन्दु बसु, चन्द्रिमा भट्टाचार्य, ब्रत्य बसु, ज्योतिप्रिय मलिक और अरूप राय जैसे तृणमूल के कई मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में 345 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें से केवल 40 उम्मीदवार महिलाएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।