1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर नीतीश ने कहा- ‘और कोई रास्ता नहीं बचा था’

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर नीतीश ने कहा- ‘और कोई रास्ता नहीं बचा था’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2019 08:18 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 08:18 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर गुरुवार को कहा कि वहां कोई सरकार बना नहीं पा रहा था, ऐसे में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था...

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर गुरुवार को कहा कि वहां कोई सरकार बना नहीं पा रहा था, ऐसे में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि “कोई जब सरकार बना ही नहीं रहा, तो करे क्या!”

वह पटना रेलवे स्टेशन के समीप देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर कहा, “वहां जितनी भी पार्टियां हैं वे जानें। इसमें हम लोगों का क्या मतलब है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत