1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ...जब राज्यसभा में मनमोहन सिंह की सीट पर जाकर उनसे मिले PM मोदी

...जब राज्यसभा में मनमोहन सिंह की सीट पर जाकर उनसे मिले PM मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 03:37 pm IST

प्रधानमंत्री बैठक शुरू होने के कुछ मिनट पहले उच्च सदन में आए। इसके बाद वह विपक्षी दलों के सदस्यों की सीटों की ओर गए और मनमोहन सिंह...

pm modi and manmohan singh- India TV Hindi
pm modi and manmohan singh

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद के बजट सत्र के पहले दिन राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और उनसे कुछ देर तक बातचीत की।

प्रधानमंत्री बैठक शुरू होने के कुछ मिनट पहले उच्च सदन में आए। इसके बाद वह विपक्षी दलों के सदस्यों की सीटों की ओर गए और मनमोहन सिंह सहित अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों से हाथ मिलाए और कुछ देर तक बातचीत भी की। उन्होंने विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, राकांपा के शरद पवार, सपा के रामगोपाल यादव, कांग्रेस के एके एंटनी, आनंद शर्मा, मोतीलाल वोरा और जयराम रमेश, माकपा के टी के रंगराजन, बीजद के दिलीप टिर्की सहित अन्य विपक्षी सदस्यों से मुलाकात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत