1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डॉक्टर हैं गोवा के नए CM प्रमोद सावंत, 45 की उम्र में बने सूबे के मुखिया, जानें खास बातें

डॉक्टर हैं गोवा के नए CM प्रमोद सावंत, 45 की उम्र में बने सूबे के मुखिया, जानें खास बातें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2019 06:58 am IST,  Updated : Mar 19, 2019 06:58 am IST

प्रमोद सावंत ने गोवा की सियासत में एक युवा नेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

Pramod Sawant | Facebook- India TV Hindi
Pramod Sawant | Facebook

पणजी: प्रमोद सावंत ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। वह सूबे के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के असामयिक निधन के बाद राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। कांग्रेस ने भी सबसे बड़ी पार्टी होने की बात कहते हुए सरकार बनाने का दावा ठोक दिया था और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार संकट में दिख रही थी। ऐसे में कई बैठकों के बाद बीजेपी और सहयोगी दल नए मुख्यमंत्री के तौर पर एक नाम पर सहमत हुए, और वह नाम था प्रमोद सावंत।

प्रमोद सावंत ने गोवा की सियासत में एक युवा नेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। 24 अप्रैल 1973 को गोवा में जन्मे सावंत आयुर्वेद के डॉक्टर हैं। उनका पूरा नाम डॉक्टर प्रमोद पांडुरंग सावंत है। उनकी मां का नाम पद्मिनी सावंत और पिता का नाम पांडुरंग सावंत हैं। 45 साल के सावंत पर्रिकर सरकार के दौरान गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। पर्रिकर की ही तरह सावंत भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। गोवा की संकेलिम विधानसभा सीट से विधायक सावंत सोशल वर्क में भी पोस्ट ग्रैजुएट हैं।

प्रमोद सावंत ने 2012 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रताप गौंस को हराकर गोवा विधानसभा में कदम रखा था। वहीं, 2017 के चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश प्रभुदास सगलानी को हराया था। प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत केमिस्ट्री की टीचर हैं और गोवा की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। सुलक्षणा बीकोलिम के श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ाती हैं।

वीडियो: प्रमोद सावंत बने गोवा के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों को भी दिलाई गई शपथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत