1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओसामा के मरने पर क्यों चुप्पी साधे रहा पाकिस्तान: शिवसेना

ओसामा के मरने पर क्यों चुप्पी साधे रहा पाकिस्तान: शिवसेना

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2015 03:50 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 03:52 pm IST

मुंबई: म्यांमार में उग्रवादियों को ठिकाने लगाने के भारत के सीमा पार अभियान पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को लेकर उसपर निशाना साधते हुए शिवसेना ने आज कहा कि पड़ोसी देश को इस तरह का बयान

ओसामा के मरने पर क्यों...- India TV Hindi
ओसामा के मरने पर क्यों चुप रहा पाकिस्तान !

मुंबई: म्यांमार में उग्रवादियों को ठिकाने लगाने के भारत के सीमा पार अभियान पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को लेकर उसपर निशाना साधते हुए शिवसेना ने आज कहा कि पड़ोसी देश को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए वह भी तब जब अमेरिकी सैनिकों द्वारा ओसामा बिन लादेन को मार गिराने पर वह चुप्पी साधे रहा था।

शिवसेना के मुखपत्र सामाना में आज एक संपादकीय में कहा गया है कि पाकिस्तान को सबसे पहले दुनिया को बताना चाहिए कि उसे अमेरिका के खिलाफ बोलने का साहस तब क्यों नहीं हुआ जब 2011 में उसके सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। 

इसमें कहा है, म्यांमार में ऑपरेशन से सीख लेने की बजाए पाकिस्तान भारत को चेता रहा है। पाकिस्तान के मुंह से इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती।

मुखपत्र में कहा गया है, अमेरिकी सैनिकों ने तुम्हारे ही घर में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मौत के घाट उतारा था और उसका शव भी अपने साथ ले गए थे। पहले इस बारे में दुनिया को बताओ कि उस वक्त एक शब्द भी क्यों नहीं निकला था।

उग्रवादी समूहों को निशाना बनाने के लिए म्यांमार में सेना के सीमा पार के सफल अभियान की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के गृह मंत्री निसार अली खान ने कहा था, पाकिस्तान म्यांमार नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ जिनके गलत मंसूबे हैं उन्हें ध्यान से सुनना चाहिए कि हमारी सेना किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत