1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. SC/ST पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेंगे: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद

SC/ST पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेंगे: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 06:01 pm IST

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को कहा कि वह SC/ST पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने इस साल के आरंभ में हुए आंदोलन के दौरान समुदाय के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

Bhim Army chief- India TV Hindi
Bhim Army chief

मुजफ्फरनगर: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को कहा कि वह SC/ST पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने इस साल के आरंभ में हुए आंदोलन के दौरान समुदाय के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। रावण के नाम से जाने जाने वाले आजाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

SC/ST नेता ने आरोप लगाया कि योगी सरकार निर्दोष दलितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और गत दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान समुदाय के लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए थे। कुछ SC/ST संगठनों ने मार्च में अनुसूचित जातियों और जनजातियों (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम के तहत मामलों में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने संबंधी फैसले के बाद बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान हिंसा में 12 लोग मारे गये थे।

चंद्रशेखर ने दलित आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की और कहा कि पुलिस की गोलीबारी में मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाये। भीम आर्मी प्रमुख ने घोषणा की कि उनका संगठन SC/ST पर अत्याचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा और कहा कि उन्होंने शनिवार को मुजफ्फरनगर से अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। यहां अपनी बैठक के लिए अनुमति नहीं देने के लिए दलित नेता ने जिला अधिकारियों की आलोचना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत