1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ...जब लोकसभा में सौगत रॉय से बोले जावड़ेकर- मैं आपसे ट्यूशन लूंगा

...जब लोकसभा में सौगत रॉय से बोले जावड़ेकर- मैं आपसे ट्यूशन लूंगा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 04:30 pm IST

लोकसभा में आज अंग्रेजी के एक शब्द के उपयोग को लेकर अलग-अलग राय होने पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तृणमूल कांग्रस के नेता प्रोफेसर सौगत रॉय से कहा कि ‘मैं आपसे ट्यूशन लूंगा।’’

prakash javadekar- India TV Hindi
prakash javadekar

नई दिल्ली: लोकसभा में आज अंग्रेजी के एक शब्द के उपयोग को लेकर अलग-अलग राय होने पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तृणमूल कांग्रस के नेता प्रोफेसर सौगत रॉय से कहा कि ‘मैं आपसे ट्यूशन लूंगा।’’

सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने शैक्षणिक पत्रिकाओं से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की। जावड़ेकर ने कहा कि ‘प्रीडैटरी एकैडमिक जर्नल्स’ के संदर्भ में कदम उठाए जा रहे हैं।

रॉय ने ‘प्रीडैटरी जर्नल्स’ शब्द के उपयोग पर अपत्ति जताई और कहा कि यह अंग्रेजी भाषा का विकृत उपयोग है।

इस पर मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आपसे ट्यूशन लूंगा...मुझे कुछ शब्द बताइए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत