1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP विधायक की चुनौती के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा, डोप टेस्ट के लिए तैयार हूं

AAP विधायक की चुनौती के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा, डोप टेस्ट के लिए तैयार हूं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 10:42 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 10:42 pm IST

विपक्षी पार्टियों और कांग्रेस के एक खास धड़े द्वारा डोप टेस्ट कराने की मांग के बाद अमरिंदर सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी। इन लोगों की मांग है कि नेताओं को भी डोप टेस्ट से गुजरना चाहिए...

amarinder singh- India TV Hindi
amarinder singh

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह डोप टेस्ट से गुजरने के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने अन्य निवार्चित प्रतिनिधियों को लेकर कहा कि वह उनके विवेक पर छोड़ देंगे कि वह इसे करना चाहेंगे या नहीं।

विपक्षी पार्टियों और कांग्रेस के एक खास धड़े द्वारा डोप टेस्ट कराने की मांग के बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। इन लोगों की मांग है कि नेताओं को भी डोप टेस्ट से गुजरना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डोप टेस्ट कराने में मुझे कोई समस्या नहीं है।’’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस कर्मियों समेत राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य करने का निर्देश दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत