1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ रेप का केस दर्ज

भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ रेप का केस दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 02:08 pm IST

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता हरक सिंह रावत के ख़िलाफ़ दिल्ली में रेप का मामला दर्ज किया गया है। ये केस दिल्ली के सफ़दरजंग इन्क्लेव थाने में दर्ज किया गया है।

harak singh rawat- India TV Hindi
harak singh rawat

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत के ख़िलाफ़ दिल्ली में रेप का मामला दर्ज किया गया है। ये केस दिल्ली के सफ़दरजंग इन्क्लेव थाने में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात 32 साल की एक महिला ने हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप लगाया। इससे पहले 2014 में भी एक महिला ने रावत पर इसी थाने में छेड़खानी का केस दर्ज कराया था।

रावत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने पर उत्तराखंड सरकार में मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि 'अब हरक सिंह रावत बीजेपी के रंग में रंग गए हैं। पहले वो कांग्रेस में थे तब हम उनसे मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा करते थे।'

महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। रावत उत्ताराखंड में हरीश रावत सरकार में मंत्री थे। पिछले दिनों वे बगावत कर भाजपा में चले गए थे। हरक सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर साल 2003 में भी एक रेप का आरोप लगा था। इस आरोप के चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। सीबीआई ने भी उन पर मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस बहुत जल्द हरक सिंह रावत से इस मामले में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि हरक सिंह पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत