1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यहां भी मंडराया कांग्रेस सरकार पर खतरा, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

यहां भी मंडराया कांग्रेस सरकार पर खतरा, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2021 04:56 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 04:56 pm IST

केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही है। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु को अपना इस्तीफा सौंपा।

Yet another Congress MLA resigns, Congress Government In Puducherry Slips Into Minority- India TV Hindi
केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। Image Source : INDIA TV

पुडुचेरी: केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही है। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि पुदुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले कुमार के इस्तीफे को विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

जॉन कुमार का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक मल्लाडी कृष्णा राव के इस्तीफे के बाद आया है जिन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री का पद छोड़ दिया था और सोमवार को विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जॉन कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष वीवी शिवकोलुंधु से उनके कार्यालय जाकर मुलाकात की और हाथ से लिखा अपना इस्तीफा सौंपा। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह पत्र का अध्ययन कर रहे हैं और जल्द फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें मल्लाडी कृष्ण राव का इस्तीफा घर से सोमवार रात फैक्स से मिला है। बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बताया कि राहुल गांधी सोलाई नगर में मछुआरों को संबोधित करेंगे और फिर यहां के भारतीदासन गवर्नमेंट महिला कॉलेज में छात्राओं के साथ संवाद करेंगे। 

उन्होंने बताया कि छात्राओं ने ईमेल भेजकर आग्रह किया था कि अपने पुडुचेरी प्रवास के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उन्हें संबोधित करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्राओं से संवाद के बाद राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से आयोजित एक जनसभा में शामिल होंगे। नारायणसामी ने कहा कि कांग्रेस इस केंद्रशासित प्रदेश में द्रमुक और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पुडुचेरी में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत