1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. युवा कांग्रेस का विधानसभा के नजदीक किया प्रदर्शन, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

युवा कांग्रेस का विधानसभा के नजदीक किया प्रदर्शन, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2018 11:45 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 11:45 pm IST

विधानसभा भवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर और पानी की बौछारे डालकर खदेड़ा। क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Police use water cannons to disperse Rajasthan Youth...- India TV Hindi
Police use water cannons to disperse Rajasthan Youth Congress workers who were holding a protest over Rafale deal, outside the State Assembly in Jaipur

जयपुर: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे में हुए भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विधानसभा के नजदीक प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सहकार मार्ग पर 22 गोदाम सर्किल के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दो लोगों को हल्की चोट लगी। चांदना ने संवाददाताओं को बताया कि हमने केन्द्र द्वारा किए गए राफेल सौदे में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दा उठाया है। इस भ्रष्ट सौदे के जरिए प्रधानमंत्री ने अपने दोस्तों को लाभ पहुंचाया है और हम इस मुद्दे को प्रदेश के प्रत्येक शहर, कस्बे में उठाएंगे ताकि लोगों को इस बारे में पता चल सके।

विधानसभा भवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर और पानी की बौछारे डालकर खदेड़ा। क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार के प्रति लोगों में असंतोष है क्योंकि दोनों सरकारों ने लोगों के साथ धोखा किया है और सरकार लोगों की आंकक्षाओं को पूरी करने में असफल रही है। डूडी ने कहा कि सरकार ईंधन की बढती कीमतों पर लगाम लगाने में असफल रही, युवा बेरोजगारी से परेशान है और किसान कर्ज से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार सहित ज्वलंत मुद्दों पर सफल प्रदर्शन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत