1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RSS के 100 साल: 'सेना और सरकार ने पहलगाम का पूरी ताकत से जवाब दिया', संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन

RSS के 100 साल: 'सेना और सरकार ने पहलगाम का पूरी ताकत से जवाब दिया', संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 02, 2025 12:22 pm IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज स्थापना दिवस मना रहा है। नागपुर के रेशमबाग मैदान में विजयादशमी उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें विदेशी अतिथि भी पहुंचे हैं। जानें हर अपडेट...

आरएसएस के 100 साल पूरे- India TV Hindi
आरएसएस के 100 साल पूरे Image Source : REPORTER

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। विजयदशमी के दिन 1925 में संघ की स्थापना हुई थी और तब से संघ विजयादशमी उत्सव मानता चला आ रहा है। यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और 2025 विजयादशमी से 2026 विजयादशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा। नागपुर के रेशमबाग के मैदान पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। शताब्दी वर्ष होने की वजह से इस वर्ष काफी ज्यादा व्यापक तौर पर तैयारी की गई है, लगभग 21000 स्वयंसेवकों की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस बार समारोह में घाना, दक्षिण अफ्रीका ,थाईलैंड, इंडोनेशिया, यूके, जैसे देश के अतिथि भी इस साल इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले,संघ के गडवेश मे मौजूद है।

जानें समारोह के पल पल के अपडेट्स

RSS के 100 साल LIVE: नागपुर के रेशमबाग मैदान में संघ का विजयादशमी उत्सव

Auto Refresh
Refresh
  • 9:55 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पड़ोस में उथल-पुथल चिंता का विषय

    जनता में असंतोष को इस प्रकार व्यक्त करना किसी के लाभ में नहीं होता, उथलपुथल से किसी क्रांति से अपने उत्कृष्ट को प्राप्त नहीं किया। हमारे पड़ोसी देश में उथल पुथल हो रही, कुछ साल पहले तक ये सब हमारे अपने देश थे,ये सब हमारे अपने है, इसलिए चिंता का विषय है। नई पीढ़ी में देशभक्ति और आस्था तेजी से बढ़ी है ।

     

  • 9:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    स्वदेशी को अपनाना पड़ेगा-मोहन भागवत

    ट्रंप के टैरिफ की मार हम सब पर पड़ी। दूसरे देशों पर निर्भरता मजबूर बना देती है इसलिए स्वदेशी का कोई पर्याय नहीं है ,स्वदेशी का उपयोग करना पड़ेगा ।

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नक्सलियों के प्रति समाज का मोहभंग हुआ-मोहन भागवत

    नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और समाज का भी उनके प्रति मोहभंग हुआ। सरकार की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसलिए नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

     

  • 9:27 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पहलगाम का पुरजोर जवाब दिया-मोहन भागवत

    संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में पहलगाम की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा- पहलगाम में 26 नागरिक की धर्म पूछकर हत्या हुई,सारे देश में दुख की लहर फैल गई। लेकिन हमारी सेना और हमारी सरकार ने पुरजोर उत्तर दिया,अपनी सुरक्षा के लिए सजग समर्थ रहना होगा। इसके बाद जो भूमिका हुई इससे पता चला हमारे कौन मित्र है ।

     

  • 9:13 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कही ये खास बात

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन की शुरुआत विजयादशमी की बधाई से की। कोविंद ने कहा कि मेरे जीवन में नागपुर के दो महापुरुषों का बहुत बड़ा योगदान है- डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर। पूर्व राष्ट्रपति ने संघ के अब तक के सफर में सरसंघचालकों के योगदान के बारे में बताया।

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन के संस्थापक हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक के.बी. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जो इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं, भी मौजूद हैं।

  • 8:57 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कार्यक्रम की हो गई शुरुआत, संघ प्रमुख ने की शस्त्र पूजा

    संघ प्रमुख के संबोधन से पहले ध्वज प्रणाम, शस्त्र पूजन, घेाषवाद, प्रदक्षिणा स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। फिर संघ की घेाषवाद की धुन पर ध्वज वंदन किया गया, तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने योग, दंड, नियुद्ध, शारीरीक प्रत्याक्षिक भी किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुए इस समारोह में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने सबसे पहले शस्त्र पूजा की, जो धर्म की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 

     

  • 8:54 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    शस्त्र पूजन में स्वदेशी मिसाइल पिनाका, ड्रोन भी शामिल

    संघ के विजयदशमी, शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रमुख रूप से उपस्थित हैं। शस्त्र पूजन मे स्वदेशी शस्त्र रखे गये है, जिसमें पिनाका मिसाइल, ड्रोन भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत