1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष का मंथन, खरगे के आवास पर 19 जुलाई को इंडिया गठबंधन की बैठक, इन पार्टियों ने बनाई दूरी

मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष का मंथन, खरगे के आवास पर 19 जुलाई को इंडिया गठबंधन की बैठक, इन पार्टियों ने बनाई दूरी

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 17, 2025 05:23 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 05:42 pm IST

19 जुलाई की शाम को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यह बैठक होनेवाली है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आप और टीएमसी शामिल नहीं होगी।

India Alliance- India TV Hindi
इंडिया अलायंस Image Source : FILE

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। 19 जुलाई की शाम को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यह बैठक होनेवाली है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आप और टीएमसी शामिल नहीं होगी। संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी सासंद इस बैठक में अपनी रणनीति बनाएंगे।

कब हुई थी आखिरी बैठक?

पिछली इंडिया गठबंधन या इंडिया ब्लॉक की बैठक लोकसभा चुनाव के बाद 1 जून 2024 को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई थी। इसके बाद इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई है। हालांकि इंडिया ब्लॉक के संसद में फ्लोर लीडर्स की बैठक जून 2025 में हुई थी जब इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने एक साझा खत लिखकर ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर अमेरिका की मध्यस्थता को लेकर विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग की थी।

टीएमसी और आप बैठक में नहीं होगी शामिल

सूत्रों के मुताबिक टीएमसी नेता 21 जुलाई को होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की वजह से  इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी भी इस बैठक में शामिल नहीं होगी। बता दें कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस, जिसे "इंडिया" (I.N.D.I.A.) गठबंधन के नाम से जाना जाता है,इसका गठन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले एक संयुक्त विपक्ष के रूप में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य 024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देना था। इंडिया गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी।

इंडिया गठबंधन की अहम बैठकें

पहली बैठक 

तिथि: 23 जून, 2023

स्थान: पटना, बिहार

दूसरी बैठक 

तिथि: 17-18 जुलाई, 2023
स्थान: बेंगलुरु, कर्नाटक

तीसरी बैठक 

तिथि: 31 अगस्त - 1 सितंबर, 2023
स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र

चौथी बैठक

तिथि: 19 दिसंबर, 2023
स्थान: नई दिल्ली

इंडिया गठबंधन में कितने दल?

इंडिया गठबंधन की शुरुआत 26 दलों के साथ हुई थी और मुंबई की मीटिंग तक यह संख्या 28 तक पहुंच गई। हालांकि, 2024 के चुनावों के दौरान और बाद में इसमें कुछ बदलाव हुए हैं। कुछ दल, जैसे जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय लोक दल, बाद में गठबंधन से अलग हो गए। 2024 के लोकसभा चुनावों के समय इंडिया गठबंधन में लगभग 37 दल शामिल थे। इसके कुछ प्रमुख सदस्य दल निम्नलिखित हैं।

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
  2. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC)
  3. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)
  4. आम आदमी पार्टी (AAP)
  5. समाजवादी पार्टी (SP)
  6. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
  7. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
  8. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)
  9. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
  10. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI(M))
  11. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
  12. जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत