1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'अब PDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी', PM मोदी के संबोधन के बाद अखिलेश यादव का ऐलान

'अब PDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी', PM मोदी के संबोधन के बाद अखिलेश यादव का ऐलान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 18, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 10:54 pm IST

PDA Press Conference: अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी के संबोधन के बाद ऐलान किया कि रविवार को PDA प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रधानमंत्री के भाषण पर मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया भी आई है।

Akhilesh Yadav PDA Press Conference- India TV Hindi
अखिलेश यादव ने PDA प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया है। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

Akhilesh Yadav PDA Press Conference: प्रधानमंत्री Narendra Modi के आज (शनिवार को) महिला आरक्षण पर किए गए संबोधन के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो Akhilesh Yadav ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अब PDA यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और साजिश का खुलासा किया जाएगा। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

अखिलेश ने किया PDA प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान

अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया,  'अब कल पीडीए प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल की भाजपाई साजिश का खुलासा होगा।'

अखिलेश यादव ने बिल को बताया साजिश

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला किया। उनके महिला आरक्षण बिल को सपोर्ट ना करने को पाप बताया। वहीं, अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में साफ किया कि सरकार, महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी।

BJP पर लगाया एकता में दरार डालने का आरोप

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर भाषण देते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि जनता के बढ़ते विरोध और आक्रोश से ध्यान हटाने के लिए साजिशन लाए गए ‘तथाकथित महिला आरक्षण बिल’ की हार BJP की हार है। BJP का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए होता है या समाज को बांटने का छल-छलावा होता है। इस बार बीजेपी इस बिल के जरिए महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी लेकिन विपक्ष की एकता ने बीजेपी को रोक दिया।

PM मोदी के संबोधन पर खड़गे का रिएक्शन

वहीं, पीएम मोदी के संबोधन पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, 'पीएम मोदी ने कांग्रेस का जिक्र 59 बार किया और महिलाओं का नाम तो बस कुछ ही बार लिया। इससे देश को उनकी प्राथमिकताओं के बारे में पता चल गया। महिलाएं बीजेपी की प्राथमिकता नहीं हैं। कांग्रेस है, क्योंकि कांग्रेस इतिहास के सही पक्ष में खड़ी है।'

ये भी पढ़ें- 'नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती', जानें PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत