Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल: SDPI नेता की हत्या मामले में RSS के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस- "हमारे पास पर्याप्त सुराग, जल्द दोषियों की पहचान करेंगे"

केरल: SDPI नेता की हत्या मामले में RSS के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस- "हमारे पास पर्याप्त सुराग, जल्द दोषियों की पहचान करेंगे"

Edited by: Neeraj Jha Published : Dec 20, 2021 12:35 pm IST, Updated : Dec 20, 2021 12:35 pm IST

12 घंटे के भीतर अलप्पुझा जिले में दो पार्टी के नेताओं की हत्या कर दी गई थी। इनमें एक सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता हैं जबकि दूसरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं।

केरल पुलिस ने दो...- India TV Hindi
Image Source : PTI/ FILE PHOTO केरल पुलिस ने दो आरएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Highlights

  • 12 घंटे के भीतर दो नेताओं की हत्या
  • बीजेपी नेता की भी हुई है हत्या
  • जानें- मामले में पुलिस ने क्या कहा

नयी दिल्ली: केरल पुलिस ने अलाप्पुझा में एसडीपीआई नेता के एस शान की कथित हत्या मामले में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये हत्या के पीछे बनाई गई योजना और साजिश में शामिल थे। पुलिस ने कहा, "हमारे पास पर्याप्त सुराग हैं और हम जल्द ही दोषियों की पहचान करेंगे।"

दरअसल, रविवार को अलप्पुझा जिले में दो पार्टी के नेताओं की हत्या कर दी गई थी। इनमें एक सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता हैं जबकि दूसरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। इन घटनाओं के बाद रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई। 

जिले के अधिकारियों के मुताबिक एसडीपीआई के प्रदेश सचिव की हत्या के बाद करीब 12 घंटे बाद भाजपा के एक नेता की हत्या कर दी गई। इससे पहले केरल में एसडीपीआई के प्रदेश सचिव के एस शान पर शनिवार की रात घर लौटते समय बेरहमी से हमला किया गया था। 

एस शान की पार्टी एसडीपीआई ने आरोप लगाया है कि घटना के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ है। पुलिस को संदेह है कि शान की हत्या के प्रतिशोध में श्रीनिवास पर घातक हमला किया गया है। श्रीनिवास भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य भी थे।  

इनटुप- एजेंसी

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement