1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'भगवान राम की सेना की तरह नंगे घूमें कांग्रेसी', सलमान खुर्शीद के बयान पर बीजेपी नेता ने इस तरह किया पलटवार

'भगवान राम की सेना की तरह नंगे घूमें कांग्रेसी', सलमान खुर्शीद के बयान पर बीजेपी नेता ने इस तरह किया पलटवार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 27, 2022 03:09 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 03:29 pm IST

बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को नंगा घूमना चाहिए, जैसे राम की सेना घूमती थी। कांग्रेस को आदत पड़ी है कि वो प्रसाद लेते हैं लेकिन दूसरों को नहीं बांटते।

Dushyant Gautam- India TV Hindi
बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम Image Source : ANI

नई दिल्ली: राहुल गांधी को लेकर दिए अपने बयान पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद घिरते नजर आ रहे हैं। पहले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अयोध्या में उनके बयान की निंदा की और अब बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने खुर्शीद के बयान पर उन्हें घेरा है। दुष्यंत गौतम ने कहा, 'अगर वो (राहुल गांधी) राम के अवतार हैं तो राम की सेना भी तो उनके साथ होती है। ये सेना क्यों नहीं कपड़े उतार के घूमती? इनको भी उनकी तरह कपड़े उतारकर घूमना चाहिए।'

दुष्यंत गौतम ने कहा, 'राहुल गांधी को अपनी सेना को भी बताना चाहिए कि वो क्या लेते हैं। वो क्यों इन कांग्रेसियों का इतना कपड़ा खराब करवा रहे हैं। ये भी ऐसे ही घूमें, जैसे राहुल गांधी घूम रहे हैं। इसका मतलब तो ये है कि कांग्रेस को आदत पड़ी है कि वो प्रसाद लेते हैं लेकिन दूसरों को नहीं बांटते। वो खुद ही शोषण करते हैं और प्रॉपर्टी हथियाने का काम करते हैं। सभी कांग्रेसियों को नंगा घूमना चाहिए, जैसे राम की सेना घूमती थी।'

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने कही थी ये बात 

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अयोध्या में राहुल गांधी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता है। कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती। सलमान खुर्शीद ने जो कहा है, हम उसकी निंदा करते हैं।' दरअसल आचार्य सत्येंद्र दास का ये बयान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने राहुल को अलौकिक बताया था।

सलमान खुर्शीद ने क्या कहा था?

सलमान खुर्शीद ने कहा था, 'वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं। भगवान राम की 'खड़ाऊं' बहुत दूर तक जाती हैं। सलमान ने ये बयान मुरादाबाद में दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत