1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Amit Shah Bengal Visit : गृह मंत्री शाह के दौरे के बंगाल दौरे के बीच BJP कार्यकर्ता की हत्या, स्वागत समारोह रद्द

Amit Shah Bengal Visit : गृह मंत्री शाह के दौरे के बंगाल दौरे के बीच BJP कार्यकर्ता की हत्या, स्वागत समारोह रद्द

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2022 03:07 pm IST,  Updated : May 06, 2022 03:07 pm IST

पार्टी कार्यकर्ता शव मिलने की खबर के बाद कोलकाता में अमित शाह का स्वागत समारोह और अन्य सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

Amit Shah Bengal Visit- India TV Hindi
Amit Shah Bengal Visit Image Source : PTI/FILE

Amit Shah Bengal Visit :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद यह अमित शाह का पहला दौरा है। इसी बीच वहां बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता का शव मिलने से सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। बीजेपी कार्यकर्ता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। उसकी पहचान काशीपुर विधानसभा निवासी अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता की मौत के बाद पार्टी ने शोक जताया है। वहीं कोलकाता में अमित शाह के स्वागत समारोह और अन्य सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

शाह ने CAA लागू करने के दिए संकेत

वहीं अमित शाह अपनी रैलियों में टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को सिलिगुड़ी रैली में उन्होंने एक बार फिर से सीएए लागू करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस CAA के बारे में अफवाहें फैला रही है कि CAA जमीन पर लागू नहीं होगा। शाह ने कहा, "मैं आज कहकर जाता हूं कि कोरोना की लहर समाप्त होते ही CAA को हम जमीन पर उतारेंगे।" 

दीदी चाहती थीं घुसपैठ चलती रहे-शाह

गृह मंत्री ने कहा, "ममता दीदी आप तो ये ही चाहती हो कि घुसपैठ चलती रहे और बंगाल में जो शरणार्थी आए हैं उनको नागरिकता ना मिले। तृणमूल वाले कान खोलकर सुन लो, CAA वास्तविकता था, वास्तविकता है और वास्तविकता रहने वाला है।"

बिजली के दाम बंगाल में सबसे ज्यादा-शाह

इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि पूरे देश में बिजली के दाम सबसे ज्यादा बंगाल में हैं। पेट्रोल के उच्चतम दाम वाले राज्यों में बंगाल शामिल है। आज भी बंगाल के गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता है। ममता दीदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करती हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि ममता दीदी के कटमनी, सिंडिकेट, अत्याचार, भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा की लड़ाई चालू है। भाजपा तब तक चैन से नहीं बैठ सकती, जब तक टीएमसी के अत्याचारी शासन को हम उखाड़कर फेंक नहीं देते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत