1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Amit Shah: अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान के बीच राष्ट्रपति मुर्मू से मिले अमित शाह

Amit Shah: अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान के बीच राष्ट्रपति मुर्मू से मिले अमित शाह

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 29, 2022 01:34 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 01:34 pm IST

Amit Shah:शाह ने ऐसे समय मुर्मू से मुलाकात की है, जब संसद में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने.सामने हैं।

Amit Shah and Draupadi Murmu- India TV Hindi
Amit Shah and Draupadi Murmu Image Source : ANI

Highlights

  • राष्ट्रपति पर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने
  • अधीर रंजन ने कहा-मुझे संसद में सफाई देने का मौका नहीं मिला
  • लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात की जानकारी गृहमंत्री शाह ने ट्वीट करके दी।  दरअसल, शाह ने ऐसे समय मुर्मू से मुलाकात की है, जब संसद में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने.सामने हैं। चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी‘ शब्द का उपयोग किया था। चौधरी की टिप्पणी को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है और इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष एवं कांग्रेस सदस्यों के परस्पर आरोप.प्रत्यारोप एवं हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अधीर रंजन ने कहा-मुझे संसद में सफाई देने का मौका नहीं मिला

इसी बीच राष्ट्रपति मुर्मू पर विवादित टिप्पणी करने पर विवादों में घिरे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कल संसद में मेरे खिलाफ हंगामा हो रहा था, लेकिन मुझे जवाब देने का मौका ही नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कल जिस तरह से सोनिया गांधी पर निशाना साधा गया, उस पर सरकार को काफी मांगनी चाहिए। जो विवाद हो रहा है, उसके केंद्र में मै हूं। इसके बावजूद भाजपा सोनिया गांधी पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने ससंद में अपना जवाब देने के लिए मौका मांगा है। 

अधीर रंजन ने कहा- ‘जानबूझकर नहीं कहा था ऐसा‘

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी‘ कहे जाने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कल माफी मांगी। कल मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने जानबूझ कर ये नहीं कहा था। मेरे मुंह से ये गलती से निकल गया था। इसे लेकर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में कल संसद में प्रदर्शन किया था। 

स्मृति ईरानी ने लगाया था आरोप

इस बारे में कल संसद में स्मृति ईरानी काफी मुखर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा।

सोनिया गांधी का आया बयान

उधर, इस पूरे मामले पर सोनिया गांधी ने भी बयान दिया। इस पूरे विवाद पर सोनिया गांधी ने चौधरी का पक्ष लेते हुए कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने इस पर मांफी मांग ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत