1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल बोले- "श्री राम जन्मभूमि में डकैती हुई", दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार, बोले- "अरविंद राजनीतिक हिंदू हैं"

केजरीवाल बोले- "श्री राम जन्मभूमि में डकैती हुई", दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार, बोले- "अरविंद राजनीतिक हिंदू हैं"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 12, 2026 03:03 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 03:03 pm IST

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की। ऐसे में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने केजरीवाल पर निशाना साधा।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
केजरीवाल के बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार Image Source : ANI

नई दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा, "जो अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में डकैती हुई है, उससे पूरी दुनिया के राम भक्तों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़ा, जमीनों के घोटाले किए। भगवान के नाम पर जो लाखों-करोड़ों भक्तों ने पैसे दिए, उन पैसों की चोरी की।"

केजरीवाल ने कहा, "जब राम मंदिर बन रहा था तब भी बहुत बड़े स्तर पर कमीशनखोरी की गई। 40 दिनों में CCTV के अंदर 70 बार चोरी की घटनाएं पकड़ी गई हैं। 8 महीने की CCTV रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। हम मांग करते रहे। हम सोच रहे थे कि ऊपर वाले लोग कुछ न कुछ करेंगे लेकिन अब ये साफ हो गया कि वे कुछ नहीं करेंगे क्योंकि उन्हीं की पार्टी और उन्हीं के भाई, संगठनों के लोग इसमें शामिल हैं।"

केजरीवाल ने कहा, "पूरा का पूरा ढांचा डकैतों और चोरों को बचाने में लगा हुआ है। आज हमने सुंदरपाठ का आयोजन किया, हर भक्त को कसम खानी है कि जिन लोगों ने भगवान राम के घर में डकैती की है, जब तक हम उन्हें फांसी की सजा नहीं दिला देंगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।"

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का भी सामने आया बयान

केजरीवाल के बयान के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का भी बयान सामने आया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "आज अरविंद केजरीवाल को फिर राम याद आए हैं। वे 'राजनीतिक हिंदू' हैं। उनका नाटक फिर से शुरू हो गया है। जनवरी 2024 में, उन्होंने महीने में एक बार कई जगहों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था, क्योंकि 2024 के चुनाव नजदीक थे। अब, उन्होंने फिर से सुंदरकांड का यह नाटक याद आया है।"

हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने खुद एक बार कहा था कि उनकी नानी ने उन्हें राम मंदिर जाने से मना किया था क्योंकि वह एक मस्जिद को गिराकर बनाया गया था; इसलिए वे वहां नहीं गए थे। उस समय भगवान राम के बारे में उनकी यही सोच थी। लेकिन आज, उन्होंने राम की शरण ली है। भगवान राम सच्चाई के प्रतीक हैं। दिल्ली और देश की जनता आपके इस सुंदरकांड वाले नाटक को अच्छी तरह समझ गई है।"

ये भी पढ़ें- 

अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर, अब चढ़ावा केवल एक ही शिफ्ट में गिना जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत