1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Assam CM Himanta Sarma on Congress: 'कांग्रेस पुराना नोट बन गई है, इसे कोई छूना भी नहीं चाहता' - असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा

Assam CM Himanta Sarma on Congress: 'कांग्रेस पुराना नोट बन गई है, इसे कोई छूना भी नहीं चाहता' - असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा

 Published : Jun 20, 2022 12:06 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 12:06 pm IST

Assam CM Himanta Biswa Sarma: उन्होंने रविवार देर रात अगरतला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए एक प्रचार रैली में कहा, ‘‘कांग्रेस पुराने नोट बन गई है, जिसे लोग छूना नहीं चाहते क्योंकि वे किसी काम के नहीं हैं।’’

Himanta Biswa Sarma- India TV Hindi
Himanta Biswa Sarma Image Source : PTI

Highlights

  • त्रिपुरा में एक उपचुनाव रैली को कर रहे थे संबोधित
  • 23 जून को होना है मतदान
  • 26 जून को आएंगे उपचुनाव के परिणाम

Assam CM Himanta Biswa Sarma: राजनीति में आपका अपना पुराना साथी ही आपको सबसे अधिक दुःख पहुंचाता है। आज कांग्रेस को भी उनका एक पुराना साथी दुःख पहुंचा रहा है। वह पुराना साथी और कोई नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को ‘‘पुराने नोट’’ करार देते हुए कहा है कि उसकी ‘अकर्मण्यता’ ने देश को पीछे धकेल दिया। सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस के शासन में पूर्वोत्तर क्षेत्र में ‘‘बमुश्किल ही विकास’’ हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह क्षेत्र समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।" 

उन्होंने रविवार देर रात अगरतला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए एक प्रचार रैली में कहा, ‘‘कांग्रेस पुराने नोट बन गई है, जिसे लोग छूना नहीं चाहते क्योंकि वे किसी काम के नहीं हैं।’’ उन्होंने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में बाधक बनने का आरोप लगते हुए कहा कि ‘‘राजधानी एक्सप्रेस के लिए त्रिपुरा को इतने सालों तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पूर्वोत्तर समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।" 

सरमा ने मुख्यमंत्री माणिक साहा के समर्थन में रोड शो किया 

उन्होंने टाउन बारदोवली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री माणिक साहा के समर्थन में रोड शो भी किया। इस दौरान भी वह कांग्रेस को निशाने पर लेते दिखे। उन्होंने  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘क्या आपने पिछले 10 वर्ष में कांग्रेस के कोई चुनाव जीतने के बारे में सुना है? वे 2014 से एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं।असम हो या उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मतपत्रों की सभी लड़ाई जीत रही है।’’ 

आपको बता दें कि त्रिपुरा में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 23 जून को होने हैं। जिनकी मतगणना 26 जून को होगी। इस उपचुनाव में राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री माणिक साहा भी चुनाव लड़ रहे हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत