1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी शुरू करेंगे ‘भारत डोजो यात्रा’, मार्शल आर्ट से है खास लिंक, यहां जानिए

राहुल गांधी शुरू करेंगे ‘भारत डोजो यात्रा’, मार्शल आर्ट से है खास लिंक, यहां जानिए

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 29, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 06:19 pm IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी नई यात्रा का ऐलान कर दिया है। राहुल ने इस यात्रा को ‘भारत डोजो यात्रा’ नाम दिया है। राहुल गांधी ने इस जानकारी को साझा करते हुए मार्शल आर्ट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।

राहुल गांधी शुरू करेंगे नई यात्रा। - India TV Hindi
राहुल गांधी शुरू करेंगे नई यात्रा। Image Source : PTI

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई यात्रा का ऐलान किया है। इस यात्रा को ‘भारत डोजो यात्रा’ नाम दिया गया है। आपको बता दें कि आम तौर पर डोजो शब्द मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण कक्ष या स्कूल के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली थी। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने भारत डोजो यात्रा को लेकर क्या जानकारी दी है। 

राहुल ने शेयर किया मार्शल आर्ट करते हुए वीडियो

राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल और X अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है, ये वीडियो इस साल की शुरुआत में निकाली गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समय का है। वीडियो में वह कई बच्चों के साथ मार्शल आर्ट की बारीकियां साझा करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि हमारा लक्ष्य इन युवाओं को ध्यान, जिउ-जित्सु, ऐकिडो और अहिंसक संघर्ष की तकनीकों के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण ‘जेंटल आर्ट’ की सुंदरता से परिचित कराना था। 

भारत डोजो यात्रा का ऐलान

भारत डोजो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, जब हमने हजारों किलोमीटर की यात्रा की, तो हमारे शिविर स्थल पर हर शाम जिउ-जित्सु का अभ्यास करना हमारी दैनिक दिनचर्या थी। राहुल ने बताया कि ये चीज फिट रहने के एक सरल तरीके के रूप में शुरू हुई था लेकिन ये एक कम्यूनिटी एक्टिविटी में बदल गई। राहुल ने बताया कि जहां वे रुके हुए थे वहां संबंधित शहरों के साथी यात्रियों और युवा मार्शल आर्ट छात्रों को एक साथ लाया गया। 

लोगों के साथ अनुभव साझा करेंगे राहुल

राहुल गांधी ने बताया है कि वह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लोगों के साथ अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि  उनमें से कुछ लोग इस जेंटल कला का अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे। इसके बाद राहुल ने लिखा कि भारत डोजो यात्रा जल्द ही आ रही है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में शशि थरूर को कोर्ट से झटका, दिया ये आदेश

'बंगाल की ‘किम जोंग उन’ हैं ममता, विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करतीं', गरजे गिरिराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत