1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Bharat Jodo Yatra: BJP के लगातार हमलों के बाद कांग्रेस का पलटवार, कहा: 'वे जूते और टी-शर्ट को मुद्दा बनाना चाहते हैं तो यह उनके डर को दिखाता है'

Bharat Jodo Yatra: BJP के लगातार हमलों के बाद कांग्रेस का पलटवार, कहा: 'वे जूते और टी-शर्ट को मुद्दा बनाना चाहते हैं तो यह उनके डर को दिखाता है'

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 12, 2022 03:05 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 03:05 pm IST

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ की फैक्ट्री ओवरटाइम काम कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह महंगाई और बेरोजगारी को लेकर है।

JaiRam Ramesh- India TV Hindi
JaiRam Ramesh Image Source : FILE

Highlights

  • भारत जोड़ो यात्रा तीस सितंबर तक केरल में रहेगी
  • अब तक हम औसतन 19 किलोमीटर चल रहे - कांग्रेस
  • RSS और बीजेपी को कांग्रेस की आक्रामक प्रतिक्रिया की आदत नहीं - कांग्रेस

Bharat Jodo Yatra: भारतीय जनता पार्टी के लगातार हमलों के बाद आज सोमवार को कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंद करके बीजेपी पर पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी के टी-शर्ट मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये टी-शर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिल्कुल बचकाना थी। उन्होंने कहा कि, "अगर मैं इसकी असलियत बता दूं तो आप हंसेंगे। मैं इस पर बोलना नहीं चाहता हूं। अगर वो इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल साफ है कि वो घबराए हुए हैं।"

झूठ की फैक्ट्री ओवरटाइम काम कर रही है

प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, झूठ की फैक्ट्री ओवरटाइम काम कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह महंगाई और बेरोजगारी को लेकर है। अगर वे जूते और टी-शर्ट को मुद्दा बनाना चाहते हैं तो यह उनके डर को दिखाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे अब कुछ भी बोल रहे हैं। झूठ की फैक्ट्री चल रही है। 

RSS और बीजेपी को कांग्रेस की आक्रामक प्रतिक्रिया की आदत नहीं

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, नफरत और कट्टरता की आग जलाने वालों को कुछ उसी तरह के जवाब वापस लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि, आरएसएस और भाजपा को कांग्रेस की आक्रामक प्रतिक्रिया की आदत नहीं है। लेकिन अगर वो आक्रामक होंगे तो हम डबल आक्रामक होंगे। जयराम रमेश ने भाजपा व आरएसएस पर नफरत और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति तोड़ने की है, जोड़ने की नहीं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस ने नफरत से लड़ने के उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। 

देश का माहौल बिगाड़ना चाह रही कांग्रेस - बीजेपी 

वहीं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला। बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि, "कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो यात्रा बल्कि देश में आग लगाओ यात्रा चल रही है। कांग्रेस पार्टी देश में नफरत फैला रही है।" बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल गांधी विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं। कांग्रेस ने किसान आंदोलन के वक्त भी लोगों को भड़काया था। और आज भी भड़काकर देश का माहौल बिगड़ना चाहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत