1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने मैसूर पहुंची सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को होंगी शामिल

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने मैसूर पहुंची सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को होंगी शामिल

 Published : Oct 03, 2022 02:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2022 02:18 pm IST

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश ने बताया कि, दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

Sonia Gandhi - India TV Hindi
Sonia Gandhi Image Source : FILE

Highlights

  • इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है
  • यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा
  • इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु पहुंच गईं। वह आगामी छह अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी। 

भारत जोड़ो यात्रा के बारे बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं।"

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Bharat Jodo Yatra
Image Source : PTIBharat Jodo Yatra

कर्नाटक में राहुल ने मंदिर में किए दर्शन

कर्नाटक में यात्रा के तीसरे दिन रविवार को राहुल गांधी ने नंजनगुड स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा किया। आपको बता दें कि सन 1927 और 1932 में महात्मा गांधी ने भी दौरा किया था।

काले झंडे दिखाने की योजना बना रही भाजपा

कर्नाटक में कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने (भाजपा के) कार्यकर्ताओं को काले झंडे बांट रही है, जिन्हें शहर में विपक्षी दल की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर राहुल गांधी को दिखाये जाने की योजना है। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि भाजपा नेताओं ने मैसुरु में सभी जगह काले झंडे बांटे हैं। मैं पुलिस आयुक्त से बात करूंगा। काले झंडे दिखाना, पत्थर और अंडे फेंकना हमें डराएगा नहीं, उन्हें जो करना है करने दीजिए। मैं उन्हें भविष्य में परिणाम दूंगा।’’ कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे ने दावा किया कि राज्य में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिल रही प्रतिक्रिया से भाजपा ‘चिंतित’ है।

Bharat Jodo Yatra
Image Source : PTIBharat Jodo Yatra

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत