1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाव नगर पूर्व सीट पर BJP का परचम, कांग्रेस को मिली हार

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाव नगर पूर्व सीट पर BJP का परचम, कांग्रेस को मिली हार

 Published : Nov 26, 2022 12:03 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:15 pm IST

भावनगर पूर्व विधानसभा (bhavnagar east Assembly Seat) भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। इस बार भी बीजेपी की जीत हुई है।

भाव नगर पूर्व सीट- India TV Hindi
भाव नगर पूर्व सीट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात के भावनगर पूर्व (bhavnagar east ) विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करवाई है। भारतीय जनता पार्टी के सेजलबेन पाण्डया ने कांग्रेस के बलदेव सोलंकी को 62554 वोटों से हराया है। बीजेपी के सेजलबेन पाण्डया को 98707 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के बलदेव सोलंकी को कुल 36153 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल अपने कई पुराने एमएलए को बदला है, भावनगर सीट पर भी पार्टी ने अपने सिटिंग एमएलए को बदलकर सेजलबेन पाण्डया को मैदान में उतारा, जो कि एक अच्छा निर्णय साबित हुआ। 

भावनगर पूर्व के चुनावी गणित की बात करें तो विधानसभा सीट की जनसंख्या 4 लाख 1 हजार 161 है। यहां मतदाताओं की संख्या की बात 263316 है। भावनगर पूर्व की सीट पर वाणिक समाज और ब्रह्माण समाज का दबदबा रहा है। यहां के प्रतिनिधि इन्हीं समाज से चुने जाते रहे हैं। इस प्रकार कहा जा सकता है कि इस सीट पर उच्च वर्ग का वर्चस्व है। इसके अलावा यहां कोली समाज का भी वर्चस्व है।

2017 के चुनाव की बात करें तो भाजपा की विभावरी बेन दवे को 54 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे, उन्हें चुनाव में 86,519 वोट हास‍िल किए थे। जबक‍ि कांग्रेस की नीताबेन राठोड को 64,881 मत प्राप्‍त हुए थे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि तीसर नंबर पर 2 प्रतिशत वोटों के साथ नोटा रहा था। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के उतरने से यहां मुकाबला रोचक होने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत