1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता, भारत से निकालकर फेंक दें... जानें राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं साध्वी प्रज्ञा

विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता, भारत से निकालकर फेंक दें... जानें राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं साध्वी प्रज्ञा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 12, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 02:17 pm IST

साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर कहा, "आप इस देश के नेता हैं आपको जनता ने चुना है और आप जनता का अपमान कर रहे हैं। आप हमारे भारत के नहीं हो मान लिया क्योंकि जो आपकी माताजी हैं वह इटली की है।''

pragya thakur- India TV Hindi
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर Image Source : PTI (FILE PHOTO)

भोपाल: अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर राहुल गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान के चलते चर्चा में है। इस बार विवाद की वजह है राहुल गांधी की लंदन यात्रा के दौरान दिए गए बयान जिस पर उन्होंने बेहद विवादास्पद टिप्पणी की जो अब कांग्रेसियों को नागवार गुजर रही है। साध्वी प्रज्ञा ने शनिवार को राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर कहा, "आप इस देश के नेता हैं आपको जनता ने चुना है और आप जनता का अपमान कर रहे हैं, आप देश का अपमान कर रहे हैं। आप हमारे भारत के नहीं हो मान लिया क्योंकि जो आपकी माताजी हैं वह इटली की है। हमने नहीं कहा ये चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता, यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है।"

'राहुल को देश से फेंक कर निकाल देना चाहिए'

साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी आप विदेश में बैठकर कहते हो हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा इससे शर्मनाक बात कुछ नहीं होती। मैं ऐसे राहुल गांधी को धिक्कारती हूं।" आगे उन्होंने कहा "राहुल गांधी पर प्रश्न खड़ा कर देना चाहिए कि हमारे देश में यह कैसे राजनीति कर रहे हैं और अब इनको राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए राहुल गांधी को देश से फेंक कर निकाल देना चाहिए। कार्य अच्छा हो रहा है सब कुछ अच्छा है लेकिन कांग्रेस के लोग संसद चलने नहीं दे रहे। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे, कार्य ज्यादा होंगे तो हमारा फिर अस्तित्व बचेगा नहीं। उनका तो अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है लेकिन उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।''

साध्वी पर कांग्रेस का हमला
साध्वी प्रज्ञा के इन विवादास्पद बयानों के सोशल मीडिया पर आते ही कांग्रेस भी सामने आई। इंडिया टीवी से बात करते हुए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा, ''साध्वी प्रज्ञा क्या देशद्रोह और देशभक्ति की बातें करेंगी इन पर खुद मालेगांव विस्फोट का प्रकरण चल रहा है। हेमंत करकरे की हत्या आतंकवादियों ने की थी और उन्होंने कहा था हेमंत देशद्रोही है।" पीसी शर्मा ने कहा साध्वी प्रज्ञा ने जिस तरीके का बयान दिया उससे सवाल उठता है कि वो किस तरीके की साध्वी है। कोई भी साध्वी ऐसे नहीं बोल सकती। वह राहुल गांधी के पिता और दादी के लिए बात कर रही हैं जिन्होंने देश के लिए शहादत दी है। साध्वी प्रज्ञा का बयान बेहद निंदनीय है।

दरअसल, शनिवार को भोपाल सांसद भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर भोपाल से दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंची थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत