1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इधर राज्यों में BJP के CMs को लेकर नहीं हुआ फैसला, उधर केंद्र में कई सांसदों को मिला नया मंत्रालय

इधर राज्यों में BJP के CMs को लेकर नहीं हुआ फैसला, उधर केंद्र में कई सांसदों को मिला नया मंत्रालय

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 07, 2023 10:35 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 06:17 am IST

भाजपा के कई सांसदों ने राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद इन सभी ने इस्तीफा भी दिया। ऐसे में मोदी कैबिनेट के कई मंत्रालयों के लिए जगह बच रही थी।

modi cabinet rehsuffle- India TV Hindi
मोदी कैबिनेट में फेरबदल। Image Source : PTI

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जीत मिली है। चुनाव परिणाम के बाद से ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व तीनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के नाम पर चर्चा कर रहा है। हालांकि, इससे पहले ही केंद्र सरकार के मंत्रालयों में बड़ा फेरबदल किया गया है। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्रियों को नया या अतिरिक्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। बता दें कि भाजपा के कई सांसदों ने इन राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद इन सभी ने इस्तीफा भी दिया। ऐसे में मोदी कैबिनेट के कई मंत्रालयों के लिए जगह बच रही थी। 

इन्हें मिला नया प्रभार

पीएम मोदी की कैबिनेट में मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा। वहीं, राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।

सांसदों का इस्तीफा मंजूर

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान मंत्री की सलाह के अनुसार, भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। जानकारी दी गई है कि इन सांसदों को संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, तत्काल प्रभाव से केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया है।

कौन होंगे तीन राज्यों में सीएम?

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए चर्चा हो रही है। पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि रविवार को मध्य प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, सूत्रों से खबर आई है कि 9 और दिसंबर को तीनों राज्यों में भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है और मुख्यमंत्रियों का ऐलान हो सकता है। 

ये भी पढ़ें- CM पर सस्पेंस बरकरार! जेपी नड्डा से मिलकर निकलीं वसुंधरा राजे, बेटे दुष्यंत भी थे साथ

ये भी पढ़ें- 'भाजपा ने तोड़ दिया चुनाव से जुड़ा ये भ्रम', संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत