1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों को मिलेगी डाक मतपत्र से वोटिंग की सुविधा

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों को मिलेगी डाक मतपत्र से वोटिंग की सुविधा

 Published : Mar 02, 2024 06:46 am IST,  Updated : Mar 02, 2024 06:51 am IST

लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा होने से कुछ दिन पहले सरकार द्वारा अहम संशोधन किया गया है। आगामी लोकसभा चुनावों में इस संशोधन का बड़ा असर दिखाई पड़ सकता है।

Lok Sabha elections- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। सरकार ने 85 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा देने के लिए शुक्रवार को चुनावी नियमों में संशोधन किया है। अभी तक 80 साल से अधिक आयु वाले लोग इस सुविधा के पात्र थे।

यह संशोधन लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा होने से कुछ दिन पहले किया गया है। 

80 साल से ज्यादा उम्र के कितने मतदाता? 

चुनाव आयोग द्वारा जारी नई मतदाता सूची के अनुसार देश में 1.85 करोड़ मतदाताओं की उम्र 80 साल से ज्यादा है, जिनमें ‘शतायु’ (जो 100 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं) मतदाताओं की संख्या 2.38 लाख है।

विधि मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, 85 साल से ज्यादा आयु वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा देने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 में संशोधन किया गया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है। चुनाव अप्रैल से लेकर मई के बीच हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

कुणाल घोष ने TMC से क्यों दिया इस्तीफा? नरेंद्र मोदी को लेकर सुदीप बंदोपाध्याय और अधीर रंजन पर साधा निशाना

हिमाचल में खेला बाकी! विक्रमादित्य ने बदला प्रोफाइल का स्टेटस, कांग्रेस विधायक की जगह लिखा कुछ खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत