1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार: सीएम नीतीश ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला-'भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की चाहत, बस बर्बादी है'

बिहार: सीएम नीतीश ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला-'भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की चाहत, बस बर्बादी है'

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 17, 2023 01:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 03:02 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला बोला है, नीतीश ने कहा है कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की चाहत रखते हैं, वे देश को बस बर्बाद करना चाहते हैं और कुछ नहीं।

bihar cm nitish kumar slams bjp- India TV Hindi
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर बोला हमला Image Source : ANI

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाया है और कहा है कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की चाहत रखते हैं वे देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। नीतीश ने कहा कि देश में हर धर्म, हर संप्रदाय के लोग रहते हैं, ये देश सबका है। ऐसे में यदि कोई भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना चाहता है तो वो देश को बर्बाद करना चाहता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आईटी सर्वे की कार्रवाई को लेकर भी भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर बीबीसी पर इस तरह से सर्वे के बहाने घंटों तक चले सर्वे से पता चलता है कि अगर कोई मोदी सरकार के खिलाफ बोलेगा तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।

जो लोग हमारे खिलाफ बोलना-लिखना चाहते हैं, वे ऐसा करें

बिहार के सीेएम नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ बोलना और लिखना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। आखिरकार, लोकतंत्र में फैसला जनता करेगी। जब हम संसद में थे तो हमारी बात सुनी गई। जब हम सरकार में थे, तब भी पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी विपक्ष की बात सुनते थे। यदि मोदी सरकार अडाणी विवाद को अस्वीकार करती है तो यह एक आंतरिक मामला होना चाहिए।

नीतीश ने कहा कि हमारा काम लोगों की सेवा करना है और उसके लिए हम रात-दिन काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के हित में काम किया है। अगर कोई मेरे खिलाफ बोलेगा तो वो जनता का नेता नहीं बन जाएगा, किसी पार्टी का ही नेता बनेगा। हमें केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कही बातों का पालन करना चाहिए। हम गांधीजी के बताए रास्ते पर ही चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

'ओवैसी के मुंह से निकलता है जहर, जिन्ना चले गए लेकिन कई वारिस बचे हैं', जानें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने और क्या कहा

स्कूटी के VVIP नंबर के लिए लगाई एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली, जानिए क्या है वो खास Number?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत