1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान किया, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान किया, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 08, 2023 11:27 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 12:31 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी के पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। तीनों राज्यों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

पीएम मोदी, अमित शाह,...- India TV Hindi
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और प्रह्लाद जोशी Image Source : PTI

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि मध्य प्रदेश के लिए मनोहर लाल खड्टर, के लक्ष्मी औऱ आशा लखे़ड़ा पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी ने सर्वानंद सोनवाल, अर्जुन मुंडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विधायक दल के नेता का चुनाव कराने की जिम्मेदारी

पार्टी के अंदर लंबे मंथन के बाद अब धीरे-धीरे सीएम के नाम का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों का नाम तय कर दिया है। ये पर्यवेक्षक विधायक दल  की मीटिंग के दौरान मौजूद रहेंगे और उनके फैसलों से केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराएंगे। विधायक दल की मीटिंग में ही मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाता है। इन पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी विधायक दल के नेता का चुनाव कराने की होगी।

पिछले दिनों संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इन चुनावों में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत