1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को बनाया पार्टी का उम्मीदवार

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को बनाया पार्टी का उम्मीदवार

 Published : Jun 07, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 01:48 pm IST

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को असम से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

बीजेपी नेता कणाद पुरकायस्थ- India TV Hindi
बीजेपी नेता कणाद पुरकायस्थ Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्लीः बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को असम से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। लिस्ट जारी करते हुए बताया गया है कि कणाद पुरकायस्थ के नाम पर पार्टी आलाकमान ने अपनी स्वीकृत प्रदान की है। 

प्रदेश बीजेपी ने 13 नामों को किया था शॉर्टलिस्ट

इससे पहले बीजेपी की असम इकाई ने 13 वरिष्ठ नेताओं की सूची को अंतिम रूप देकर आलाकमान के पास भेजा था। इन 13 में से एक नेता के नाम पर मंजूरी मिलनी थी। शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में वर्तमान राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ का भी नाम शामिल था। 

असम में दो सीटों पर होगा चुनाव

बता दें कि असम में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से एक सीट बीजेपी और दूसरी सीट भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) लड़ेगी। संख्याबल के हिसाब से देखा जाए तो बीजेपी और एजीपी के उम्मीदवारों का चुनाव जीतना लगभग तय है। प्रदेश में बीजेपी और एजीपी गठबंधन की सरकार है। 

असम में 19 जून को होंगे चुनाव

असम में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होंगे, जिसके परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिसूचना 2 जून को जारी कर दी गई है और 9 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। यह चुनाव रंजन दास (भाजपा) और बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (AGP) के कार्यकाल की समाप्ति के कारण रहे हैं। असम में वर्तमान में उच्च सदन की सात सीटें हैं, जिनमें से छह पर NDA (भाजपा 4, UPPL 1, AGP 1) का कब्जा है, जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है।

पर्यवेक्षक किए जाएंगे तैनात

मतदान की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने मतपत्र वरीयताओं को चिह्नित करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदान किए गए पूर्व निर्धारित बैंगनी स्केच पेन के उपयोग को अनिवार्य किया है। वैकल्पिक लेखन उपकरण सख्त वर्जित हैं। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख के लिए ECI पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा, जहां पर कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनिवार्य अनुपालन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत