1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए चुनाव अधिकारियों का किया ऐलान, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए चुनाव अधिकारियों का किया ऐलान, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 02, 2025 10:47 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 11:03 pm IST

विनोद तावड़े छत्तीसगढ़ के चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। गुजरात में भूपेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी दी गी है। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान संभालेंगे।

Narendra Modi, Amit shah- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी, अमित शाह Image Source : FILE

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम तय किए गए हैं। इस लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्री के नाम भी हैं।

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने जारी की लिस्ट

चुनाव अधिकारियों की यह लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण की तरफ से जारी की गई है। चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के लिए 29 दिसंबर 2024 को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रदेश अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

मनोहर लाल खट्टर को बिहार की जिम्मेदारी

पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट के मुताबिक बिहार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई है। विनोद तावड़े छत्तीसगढ़ के चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। गुजरात में भूपेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी दी गी है। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान संभालेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत