1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने की प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति, जानें किस राज्य का किसे मिला जिम्मा

भाजपा ने की प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति, जानें किस राज्य का किसे मिला जिम्मा

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Sep 09, 2022 08:45 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 08:45 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक काम के लिए अलग-अलग प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया।

BJP appoints in charge of various states- India TV Hindi
BJP appoints in charge of various states Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को मिला जिम्मा
  • विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब को बनाया प्रभारी
  • संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक काम के लिए अलग-अलग प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्रियों विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा का नाम शामिल है। यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, को नयी जिम्मेदारी दी गई है। 

किस नेता को मिला कौनसा राज्य

  1. भाजपा ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी बनाया।
  2. बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है। 
  3. भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है। 
  4. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे। 
  5. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
  6. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। 
  7. मध्य प्रदेश के प्रभारी पी मुरलीधर राव होंगे।
  8. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर केरल में पार्टी का कामकाज देखेंगे। 
  9. बयान के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। 
  10. बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में पार्टी का कामकाज देखेंगे। 
  11. इसके अलावा डॉ महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। 
  12. दादर और नागर हवेली, दमन दीव के प्रभारी सासंद विनादे सोनकर बनाए गए हैं।
  13. तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ होंगे।
  14. लक्षद्वीप का प्रभारी डॉ राधा मोहन अग्रवाल को बनाया गया।

ये होंगे राज्यों के सह-प्रभारी-

  1. सांसद हरीश द्विवेदी बिहार के सह-प्रभारी होंगे।
  2. छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी विधायक नितिन नबीन को बनाया गया है।
  3. केरल के सह-प्रभारी सांसद डॉ राधा मोहन अग्रवाल नियुक्त किए गए।
  4. मध्य प्रदेश के दो सह-प्रभारी पंकजा मुंडे और डॉ रमाशंकर कठेरिया बनाए गए हैं।
  5. पंजाब के सह-प्रभारी नरिंदर सिंह रैना होंगे।
  6. तेलंगाना का सह-प्रभारी अरविंद मेनन को बनाया गया है।
  7. राजस्थान के सह-प्रभारी विजया राहटकर होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत