1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी ने पोस्टर के जरिए AAP और कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी को बताया नए जमाने का रावण, सिसोदिया-संजय 'दो कैदी'

बीजेपी ने पोस्टर के जरिए AAP और कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी को बताया नए जमाने का रावण, सिसोदिया-संजय 'दो कैदी'

 Published : Oct 05, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Oct 05, 2023 01:27 pm IST

सियासी दल एक दूसरे पर हावी होने और जनता के बीच पैठ बनाने के लिए चुनावी मौसम में हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। अब बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाना साधते हुए पोस्टर जारी किया है।

बीजेपी पोस्टर वार- India TV Hindi
बीजेपी पोस्टर वार Image Source : @BJP4INDIA ON X

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं सियासी दलों में एक-दूसरे को पटखनी देने और खुद को बेहतर साबित करने की होड़ मची हुई है। इसी क्रम में अब पोस्टर वार छिड़ गया है। दिल्ली बीजेपी की ओर से आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पोस्टर जारी किया गया। इसमें मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है-दो कैदी।  वहीं दूसरा पोस्टर बीजेपी के मेन एक्स हैंडल पर शेयर किया गया। इसमें राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित किया गया है। राहुल गांधी की दाढ़ी वाली छवि है जिसके दस सिर हैं। इस पोस्ट में राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित किया गया है।

दो कैदी -मनीष सिसोदिया और संजय सिंह

सबसे पहले बात करें पहले पोस्टर की तो यह बिल्कुल फिल्मों वाले पोस्टर की तरह है। इसमें आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। इस पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है-दो कैदी। पोस्टर के ऊपर छोटे अक्षरों में लिखा है-भ्र्ष्ट Aap in Association with Sharab Ghotala Presents. इसके बाद बड़े अक्षरों में 'दो कैदी' लिखा है। इसके बाद नीचे लिखा है-In Tihar Theater Now।  यह पोस्टर ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जारी किया गया है।

पोस्टर में राहुल गांधी के दस सिर

वहीं बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया गया राहुल गांधी का पोस्टर भी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में है। इसमें राहुल गांधी को रावण के तौर पर दर्शाया गया है। पोस्टर के सबसे ऊपर रोमन में लिखा है-भारत खतरे में है। इसके बाद बड़े फोन्ट में रावण लिखा हुआ है। पोस्टर के नीचे -A Congress Party Production.. Directed By George Soros लिखा है। इस पोस्टर में राहुल गांधी की बड़ी दाढ़ी वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें रावण की तरह राहुल गांधी के 10 सिर दिखाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत