1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. खरगे के 'मोदी-मोदी करना तानाशाही' वाले बयान पर BJP ने दिला दी 'इंदिरा इज इंडिया' की याद

खरगे के 'मोदी-मोदी करना तानाशाही' वाले बयान पर BJP ने दिला दी 'इंदिरा इज इंडिया' की याद

 Published : Jan 09, 2023 01:08 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 01:08 pm IST

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कल मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट किया था। उन्होंने कहा कि हर बात में मोदी-मोदी करना लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। खरगे ने कहा था कि लोकतंत्र में कोई भगवान नहीं होता, लोकतंत्र में अगर किसी व्यक्ति को भगवान समझा जाने लगे तो ये तानाशाही होती है।

Mallikarjun Kharge- India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने कहा है कि ''इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा'' कहने वाले बीजेपी पर सवाल ना उठाएं। BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है। बता दें कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कल मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट किया था। उन्होंने कहा कि हर बात में मोदी-मोदी करना लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। खरगे ने कहा था कि लोकतंत्र में कोई भगवान नहीं होता, लोकतंत्र में अगर किसी व्यक्ति को भगवान समझा जाने लगे तो ये तानाशाही होती है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

पढ़ें, खरगे का वो बयान जिस पर हो रहा बवाल

खरगे ने कहा था, ''भाजपाई मोदी को भगवान मानते हैं। अगर लोकतंत्र में आप किसी एक व्यक्ति को भगवान समझने लग जाएं तो वो डेमोक्रेसी नहीं है वो ऑटोक्रेसी है, यहां तानाशाही आ जाएगी, इसीलिए आपको यहां बुलाया गया है। बीजेपी वाले मोदी को भगवान कहते हैं तो ये तानाशाही के अलावा और कुछ नहीं है। अब आपको अपने हक और वजूद की रक्षा करने के लिए क्या करना है, किस तरह से संघर्ष करना है? आपको इन सब बातों को समझना होगा। इसी मकसद से कांग्रेस पार्टी ने इस समावेश का आयोजन किया है।'' बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली जा रही है।

खरगे ने अमित शाह पर भी उठाया सवाल
खरगे ने इससे पहले शुक्रवार को राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख घोषित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अमित शाह क्या राम मंदिर के महंत हैं? क्या वो मंदिर के पुजारी हैं?” उन्होंने साथ ही कहा कि मुंह में राम बगल में छुरी। बीजेपी वाले नफरत की राजनीति करते है। लोगों को जातियों और धर्म में बांटने का कार्य कर रहे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत