1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहारी DNA पर सवाल उठाकर घिरे रेवंत रेड्डी, भाजपा ने राहुल-सोनिया से कर दिया बड़ा सवाल

बिहारी DNA पर सवाल उठाकर घिरे रेवंत रेड्डी, भाजपा ने राहुल-सोनिया से कर दिया बड़ा सवाल

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 07, 2023 04:22 pm IST,  Updated : Dec 07, 2023 04:24 pm IST

तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी ने कुछ दिनों पहले बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं पर देश को बांटने की अजीब योजना बनाने का आरोप लगाया है।

रेवंत रेड्डी पर भाजपा का हमला।- India TV Hindi
रेवंत रेड्डी पर भाजपा का हमला। Image Source : PTI

तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अच्छी जीत दर्ज की है। इस जीत का पूरा क्रेडिट प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को दिया गया। कांग्रेस ने उनकी मेहनत को देखते हुए रेवंत को राज्य का नया मुख्यमंत्री भी बनया है। हालांकि, सीएम बनते ही रेवंत रेड्डी विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बिहार के डीएनए पर सवाल उठा रहे हैं। रेवंत के इस बयान के कारण अब भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। 

क्या बोले थे रेवंत रेड्डी?

दरअसल, सोशल मीडिया पर इंडिया टुडे के वीडियो का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें तेलंगाना के भावी सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि केसीआर का डीएनए बिहार का है और उनका डीएनए तेलंगाना का। उन्होंने कहा कि केसीआर मूल रूप से बिहार की कुर्मी आति से संबंध रखते हैं। उनका परिवार काफी समय पहले पलायन कर के तेलंगाना पहुंचा था। रेवंत रेड्डी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बताए गए कारण के अनुसार, रेवंत का DNA केसीआर से बेहतर है।

देश को बांटने की योजना- भाजपा

रेवंत रेड्डी के डीएनए वाले बयान के बाद अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- "कांग्रेस नेताओं द्वारा देश को बांटने की अजीब योजना चल रही है। उत्तर-दक्षिण भारत की शुरुआत की जा रही है। तेलंगाना के सीएम (रेवंत रेड्डी) ने कहा कि हमारा डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने रेवंत रेड्डी के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही बयान वापस लिया गया है"।

किस सीमा तक गिरेगी कांग्रेस- रविशंकर प्रसाद

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण में गए लेकिन उनका बयान वापस नहीं कराया। रविशंकर ने कहा कि उत्तर भारत में तो बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश भी आता है। क्या कांग्रेस भारत की आजादी का इतिहास समझती है। सोनिया गांधी अब भी उतत्र भारत की सीट रायबरेली से सांसद हैं। राहुल गांधी अपनी हार के डर से वायनाड चले गए हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम बने नहीं कि बिहार के DNA पर ही उठा दिया सवाल, रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर बवाल

ये भी पढ़ें- राजस्थान के सीएम बनने की अटकलों के बीच बाबा बालकनाथ ने सांसदी छोड़ी, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत