1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP Himachal Meeting: हिमाचल भाजपा कोर टीम की दिल्ली में हुई बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

BJP Himachal Meeting: हिमाचल भाजपा कोर टीम की दिल्ली में हुई बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 17, 2022 02:45 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 02:45 pm IST

BJP Himachal Meeting: इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।

Himachal BJP core team meeting in Delhi- India TV Hindi
Himachal BJP core team meeting in Delhi Image Source : ANI

Highlights

  • हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है

BJP Himachal Meeting: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी कड़ी में राजधानी स्थित हरियाणा भवन में भाजपा की हिमाचल इकाई की कोर समूह की सोमवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सौदान सिंह व सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा, हिमाचल प्रभारी प्रदेश अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति की ओर से तय किए गए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। 

जे. पी. नड्डा के साथ बैठक

उन्होंने बताया कि आज शाम इन सभी नेताओं की भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ एक बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। राज्य विधानसभा में, भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। 

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है

आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है। चुनाव की अधिसूचना आज जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। कांग्रेस सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत